Cyber Alert: अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। इंटरनेट आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। इसने सूचना युग को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। स्मार्टफोन और इंटरनेट ने एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण किया है, जहां हमारे कई काम काफी आसानी के साथ हो जा रहे हैं। आज हम सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट से लेकर कई दूसरे कामों के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड का संसार भी बड़ा हो रहा है। बीते सालों में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में स्मार्टफोन का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी गलती के कारण आपके मोबाइल फोन में वायरस आ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके मोबाइल फोन में वायरस नहीं आएगा।
Cyber Alert: इन गलतियों से आपके मोबाइल में आ सकता है वायरस, इस तरह रखें अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन