फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyber Alert: इन गलतियों से आपके मोबाइल में आ सकता है वायरस, इस तरह रखें अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित

Thu, 08 Sep 2022 09:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
Cyber Alert These mistakes can cause viruses to come in your smartphone
Cyber Alert - फोटो : Istock

Cyber Alert: अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। इंटरनेट आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। इसने सूचना युग को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। स्मार्टफोन और इंटरनेट ने एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण किया है, जहां हमारे कई काम काफी आसानी के साथ हो जा रहे हैं। आज हम सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट से लेकर कई दूसरे कामों के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड का संसार भी बड़ा हो रहा है। बीते सालों में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में स्मार्टफोन का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी गलती के कारण आपके मोबाइल फोन में वायरस आ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके मोबाइल फोन में वायरस नहीं आएगा। 

Cyber Alert These mistakes can cause viruses to come in your smartphone
Cyber Alert - फोटो : Istock

गैर-अधिकृत जगहों से न करें कुछ भी डाउनलोड

आपको अपने मोबाइल फोन में गैर अधिकृत जगहों से चीजों को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। इस तरह की लिंक्स से चीजों को डाउनलोड करने पर आपके फोन में वायरस या किसी प्रकार के स्पाईवेयर एप आने की संभावना काफी बढ़ जाती है।  

Cyber Alert These mistakes can cause viruses to come in your smartphone
Cyber Alert - फोटो : iStock

पब्लिक वाई-फाई का उपयोग

अगर आप किसी गैर अधिकृत पब्लिक स्पेस के वाई-फाई से अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में आपके मोबाइल में वायरस आने का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Alert These mistakes can cause viruses to come in your smartphone
Cyber Alert - फोटो : istock

रास्ते पर पड़े पैन ड्राइव या एसडी कार्ड को ना उठाएं

अगर आपको किसी रास्ते पर कोई पैन ड्राइव या एसडी कार्ड पड़ा मिलता है। ऐसे में आपको लालच में आकर उसे नहीं उठाना चाहिए। ये एक तरह का जाल होता है। अगर आप रास्ते पर पड़े पैन ड्राइव या किसी एसडी कार्ड को उठाकर इन्हें अपने मोबाइल में या लैपटॉप में लगाते हैं। ऐसे में आपके मोबाइल फोन में वायरस आने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Cyber Alert These mistakes can cause viruses to come in your smartphone
Cyber Alert - फोटो : istock

एंटीवायरस को करें इंस्टॉल

आपको अपने मोबाइल फोन में एंटीवायरस इंस्टॉल करके रखना चाहिए। इसे इंस्टॉल करने पर आपके स्मार्टफोन को एक एडिशनल लेयर ऑफ सिक्योरिटी मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed