कोरोना महामारी के बाद से भारत में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर क्रेज बढ़ा है। इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। बीते कुछ वक्तों में इसने निवेशकों को एक जबरदस्त रिटर्न दिया है। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपका पोर्टफोलियो घाटे में रहेगा। भारत सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। वहीं उसने डिजिटल एसेट पर 30 प्रतिशत का कर लगाकर ये बात जाहिर करने की कोशिश की है कि आने वाले वक्तों में सरकार क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने का काम कर सकती है। ऐसे में अगर आप सरकार के इस दृष्टिकोण को देखकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की प्लानिंग करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। वरना आपको एक बड़ा घाटा हो सकता है।
Cryptocurrency Investment: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें, वरना घाटे में चला जाएगा आपका पोर्टफोलियो
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन