Indian Cricketers Promotion Process: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको हर महीने जो सैलरी मिलती है उसमें आप इजाफा जरूर देखना चाहते होंगे? यानी आप चाहते हैं कि आपकी कंपनी आपका अच्छा अप्रेजल करे और प्रमोशन भी करें। हालांकि, हर कंपनी अलग-अलग तरह से अपने कर्मचारियों का प्रमोशन और अप्रेजल करती है।
{"_id":"6891a97ad9b018ed45059436","slug":"cricketers-promotion-how-do-cricketers-get-promotions-and-appraisals-know-process-here-2025-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cricketers Promotion: कैसे होता है क्रिकेटर्स का प्रमोशन और अप्रेजल? यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cricketers Promotion: कैसे होता है क्रिकेटर्स का प्रमोशन और अप्रेजल? यहां जानें तरीका
Tue, 05 Aug 2025 12:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:24 PM IST
सार
Indian Cricketers Ka Promotion Kaise Hota Hai: क्या भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का प्रमोशन होता है? अगर हां, तो ये कैसे होता है? इसका पूरा प्रोसेस आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर्स का प्रमोशन कैसे होता है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज।
- फोटो : PTI
कैसे होता है खिलाड़ियों का प्रमोशन?
- सबसे पहले ये जान लें कि क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रमोशन का मतलब होता है किसी खिलाड़ी का स्थानीय या घरेलू स्तर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना। इसमें खिलाड़ी का प्रदर्शन, मेहनत, प्रतिभा जैसे मापदंड शामिल होते हैं जिनके आधार पर ये तय किया जाता है कि खिलाड़ी आगे जाएगा या नहीं।
भारतीय क्रिकेटर्स का प्रमोशन कैसे होता है?
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शन के आधार पर
- किसी क्रिकेटर्स का प्रमोशन उसके द्वारा मैदान पर किए गए प्रदर्शन के आधार पर होता है। जैसे, अगर कोई खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट्स (रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में अच्छा प्रदर्शन करता है तो उस खिलाड़ी पर चयनकर्ताओं की नजर रहती है और उस खिलाड़ी के आगे बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI Twitter
फिर आगे बढ़ते हैं खिलाड़ी
- अंडर-19 और अंडर-23 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स भी खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी होते हैं, क्योंकि जो खिलाड़ी यहां पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं उन्हें भारतीय टीम की राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिलता है और ये उनके लिए सबसे बड़ा प्रमोशन होता है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर्स का प्रमोशन कैसे होता है?
- फोटो : ANI
इन चीजों का भी रखा जाता है ध्यान:-
- खिलाड़ियों के कौशल पर भी उनका प्रमोशन होता है
- जिन खिलाड़ियों की फिटनेस अच्छी होती है और जो यो-यो टेस्ट पास कर लेते हैं, उन्हें भी मौका दिया जाता है। खिलाड़ियों की फिटनेस इसलिए देखी जाती है क्योंकि खासतौर पर मैच के दौरान फील्डिंग के लिए ये जरूरी होती है ताकि, कैच पकड़ने से लेकर फील्डिंग करने तक या थ्रो देने में दिक्कत न हो।
- जो खिलाड़ी मैदान पर और मेदान के बाहर अनुशासन में रहते हैं
- जो खिलाड़ी आईपीएल जैसी लीग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उन्हें भी मौका दिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल से काफी खिलाड़ी आगे बढ़े हैं और भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला है।