फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Booster Dose Registration Process: बड़ा आसान है बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन करना, जानें क्या है प्रोसेस

Wed, 12 Jan 2022 04:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 Vaccine Booster Dose Registration Process Details in Hindi
बूस्टर खुराक पंजीकरण प्रक्रिया हिंदी में - फोटो : Istock

ओमिक्रॉन वेरिएंट आने के बाद से भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना 1 लाख से ज्यादा मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। ऐसे में सरकार इसको लेकर काफी चिंतित हो गई है। इसी को देखते हुए और महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए देश भर में बूस्टर डोज को लगाने का काम शुरू हो चुका है। देश में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग बूस्टर डोज को अब लगवा सकते हैं। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं बूस्टर डोज रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में विस्तार से -

COVID-19 Vaccine Booster Dose Registration Process Details in Hindi
बूस्टर खुराक पंजीकरण प्रक्रिया हिंदी में - फोटो : Istock
  • इसके स्लॉट को बुक करने के लिए सबसे पहले आपको https://www.cowin.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करना है।  
  • उसके बाद आपको Get Your Precaution Dose में Book Your Slot के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
COVID-19 Vaccine Booster Dose Registration Process Details in Hindi
बूस्टर खुराक पंजीकरण प्रक्रिया हिंदी में - फोटो : Istock
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • कुछ समय बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी को दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
COVID-19 Vaccine Booster Dose Registration Process Details in Hindi
बूस्टर खुराक पंजीकरण प्रक्रिया हिंदी में - फोटो : Istock
  • यहां आपको Prcation Dose के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रोसेस के बाद आप अपने मुताबिक स्लॉट और अपॉइंटमेंट को बुक कर सकते हैं।
  • इसके बाद बुक किए गए स्लॉट के आधार पर आप बूस्टर डोज को लगवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed