फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: इस आसान तरीके से दूसरी बार भी निकाल सकते हैं पीएफ खाते से एडवांस पैसे, ये रहा पूरा प्रोसेस

Wed, 27 Apr 2022 10:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Apr 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
COVID Advance PF 2nd Time Withdrawal Procedure in Hindi
पीएफ खाते से दोबारा एडवांस निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी ने जिस तरह हर किसी को परेशान किया, वो सबने देखा। लगभग पूरी दुनिया में इसका कहर देखने को मिला और मौजूदा समय में अब भी ये वायरस लगातार अलग-अलग स्वरूप में अपने पांव पसार रहा है। कोविड-19 के कारण लोगों को आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान हुआ। किसी की नौकरी चली गई, तो किसी के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को पीएफ खाते से एडवांस पैसा निकालने की अनुमति दी, जो अब भी जारी है। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया और अपने खाते से एडवांस पैसा निकालकर अपना काम चलाया। जहां ये सुविधा पहले सिर्फ एक बार के लिए थी, तो वहीं अब ये सुविधा दो बार के लिए है यानी पीएफ खाताधारक अपने खाते से दो बार एडवांस में पैसे निकाल सकता है। ये पैसे आपके खाते में लगभग 3 दिन के अंदर आ जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप दूसरी बार कैसे अपने पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकाल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

COVID Advance PF 2nd Time Withdrawal Procedure in Hindi
पीएफ खाते से दोबारा एडवांस निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock

पीएफ खाते से इतना एडवांस पैसा निकाल सकते हैं आप

  • हर महीने कर्मचारी की सैलरी से कटने वाला पैसा उसके पीएफ खाते में जमा होता है। आप इस पैसे को एडवांस में भी निकाल सकते हैं। इसमें आप अपने खाते में जमा कुल राशि का 75 फीसदी पैसा एडवांस के तौर पर निकाल सकते हैं। ये पैसा आपके खाते में जमा राशि से काट लिया जाता है।
COVID Advance PF 2nd Time Withdrawal Procedure in Hindi
पीएफ खाते से दोबारा एडवांस निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock

दोबारा ऐसे निकाल सकते हैं एडवांस:-

स्टेप 1

  • अगर आप अपने पीएफ खाते से एक बार एडवांस निकाल चुके हैं और दोबारा निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
COVID Advance PF 2nd Time Withdrawal Procedure in Hindi
पीएफ खाते से दोबारा एडवांस निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां पर जाकर आपको सबसे पहले अपना यूएएन नंबर और फिर पासवर्ड दर्ज करना है। अब नीचे दिए कैप्चा कोड को भी दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
COVID Advance PF 2nd Time Withdrawal Procedure in Hindi
पीएफ खाते से दोबारा एडवांस निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर 'ऑनलाइन सर्विस' में जाएं और 'फॉर्म 31, 19, 10सी और 10डी' वाले विकल्प को चुनना है। इसके बाद अपने बैंक खाते को कंफर्म करें, जिसके लिए आपको पीएफ खाते से लिंक बैंक खाते नंबर को यहां दर्ज करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed