अगर यूं कहा जाए कि आज के समय में देश डिजटलीकरण की तरफ बढ़ चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। पिछले कुछ समय में डिजिटल ट्रांजेक्शन में काफी तेजी सी आई है और अब लोग कैश की जगह पर ऑनलाइन पेमेंट को ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं। एक रुपये की चीज लेनी हो या फिर हजारों रूपये की, लोग इसमें यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कैश साथ रखने की झंझट भी नहीं होती है। इसके लिए लोग कई तरह के एप का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे कुछ सेकंडों में ही आप किसी को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और पैसे अपने बैंक खाते में मंगवा भी सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे यूपीआई पेमेंट का चलन बढ़ा है, वैसे-वैसे इससे होने वाले फ्रॉड के मामले भी आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6267d7e283859a229e4127ca","slug":"how-to-protect-yourself-from-upi-fraud-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीआई फ्रॉड से सावधान: ऑनलाइन लेन-देन करते समय आप भी हो सकते हैं शिकार, इन पांच तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यूपीआई फ्रॉड से सावधान: ऑनलाइन लेन-देन करते समय आप भी हो सकते हैं शिकार, इन पांच तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित
Wed, 27 Apr 2022 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 27 Apr 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
यूपीआई धोखाधड़ी से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीआई धोखाधड़ी से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
केवाईसी वालों से सावधान
- आजकल सबसे ज्यादा धोखाधड़ी केवाईसी के नाम पर ही हो रही है। आपको केवाईसी अपने बैंक द्वारा भेजे गए आधिकारिक लिंक से ही करनी है या आप इसके लिए बैंक भी जा सकते हैं। लेकिन अगर कोई केवाईसी के नाम पर आपसे आपके आईडी पासवर्ड मांगते हैं, तो ऐसे लोगों से सावधान रहें।
यूपीआई धोखाधड़ी से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
शेयर न करें गोपनीय जानकारी
- आपको ध्यान रखना है कि आपको कभी भी किसी भी बैंक कर्मचारी, बैंक कस्टमर केयर, बैंक को मैसेज में या किसी अन्य तरीके से अपना यूपीआई पिन और आईडी कभी भी शेयर न करें। बैंक कोई भी कर्मचारी आपसे कभी भी आपकी ये गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआई धोखाधड़ी से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
यूपीआई पिन बदलते रहें
- कई लोग जब एक बार शुरुआत में अपना यूपीआई पिन बना लेते हैं, तो फिर उसे बदलते नहीं हैं। जबकि आपको समय-समय पर अपना यूपीआई पिन बदलते रहना चाहिए, ताकि आपका पिन को हैक न कर सके।
विज्ञापन
यूपीआई धोखाधड़ी से बचने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
ऑफर्स से बचकर
- जालसाज लोगों को ठगने के लिए उन्हें कई लुभावने ऑफर्स देते हैं। ये लोग पहले तो व्हाट्सएप, मैसेज या ईमेल द्वारा लोगों को फर्जी ऑफर्स के लिंक देते हैं और फिर इनकी गोपनीय जानकारी लेकर इन्हें चपत लगाते हैं। इसलिए ऐसे ऑफर्स के चक्कर में न पड़े।