फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरजातीय विवाह: शादी करने पर इन कपल को मिल सकते हैं 2.50 लाख रुपये, जान लें क्या है ये स्कीम

Sat, 24 Dec 2022 04:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Dec 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Couples will Get 2.50 Lakh Rupees under Dr Ambedkar Inter-Caste Marriage Scheme Know Full Details
अंतरजातीय शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : istock

Doctor Ambedkar Inter-Caste Marriage Scheme: एक समय आता है जब लोग एक से दो हो जाते हैं यानी वो विवाह के पवित्र बंधन में बंधते हैं। आज के समय में अरेंज मैरिज के अलावा लोग लव मैरिज भी करते हैं। यही नहीं, एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों से भी शादी करते हैं। पर कई मामलों में देखने को मिलता है कि अब भी लोग अंतरजातीय विवाह को अपनी संकीर्ण सोच से देखते हैं। भारत में ही कई सारे नवयुवक और नवयुवतियां अंतरजातीय विवाह करना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी अंतरजातीय विवाह करना चाहते हैं, तो आपको सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Couples will Get 2.50 Lakh Rupees under Dr Ambedkar Inter-Caste Marriage Scheme Know Full Details
अंतरजातीय शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : istock

क्या है ये योजना?

  • दरअसल, इस योजना का नाम डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन है। इस योजना के तहत ऐसे कपल को ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो अंतरजातीय विवाह करते हैं।
Couples will Get 2.50 Lakh Rupees under Dr Ambedkar Inter-Caste Marriage Scheme Know Full Details
अंतरजातीय शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : istock

इन बातों को जरूर जान लें:-

नंबर 1

  • अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका विवाह अंतरजातीय होना चाहिए
  • लड़का या लड़की में से कोई एक दलित समुदाय का और दूसरा दलित समुदाय से बाहर का होना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Couples will Get 2.50 Lakh Rupees under Dr Ambedkar Inter-Caste Marriage Scheme Know Full Details
अंतरजातीय शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप अंतरजातीय विवाह कर रहे हैं, तो नियमों के मुताबिक आपकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट 1995 के तहत रजिस्टर होनी चाहिए
  • शादी रजिस्टर करने के लिए आप हलफनामा डाल सकते हैं
विज्ञापन
Couples will Get 2.50 Lakh Rupees under Dr Ambedkar Inter-Caste Marriage Scheme Know Full Details
अंतरजातीय शादी करने पर मिलते हैं ढाई लाख रुपये - फोटो : istock

नंबर 3

  • पहली बार शादी करने वाले कपल को ही योजना का लाभ मिलता है
  • दूसरी या इससे ज्यादा शादी करने वाले लोग लाभ नहीं ले सकते
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed