Tips for CNG Car: क्या आप कार चलाते हैं? अगर हां, तो आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। जैसे- गाड़ी की सर्विस, गाड़ी का रख-रखाव, टायरों की हवा आदि। ये जरूरी भी है ताकि गाड़ी लंबे समय तक चल सके। वहीं, अगर आपके पास सीएनजी कार है, तो इसका आपको खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि पेट्रोल और डीजल कार के मुकाबले सीएनजी कारों में हादसा होने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए अगर आपके पास भी सीएनजी कार है, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"661d12ac3b6992b9cd0d3923","slug":"cng-car-care-tips-these-precautions-if-you-have-a-cng-car-2024-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएनजी कार चलाने वाले सावधान: जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, वरना बाद में हो सकता है पछतावा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सीएनजी कार चलाने वाले सावधान: जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, वरना बाद में हो सकता है पछतावा
Mon, 15 Apr 2024 05:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
सीएनजी कार वाले ध्यान दें ये बातें।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएनजी कार वाले ध्यान दें ये बातें।
- फोटो : istock
नंबर 1
- अपनी किसी कार में अगर आप सीएनजी किट लगवाना चाहते हैं, तो ध्यान रहे कि कभी भी पुरानी किट न लगवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरानी किट का काफी इस्तेमाल हो चुका होता है, जिसके कारण इसके किसी जरूरी पार्ट्स में दिक्कत भी हो सकती है जो आगे चलकर किसी हादसे को न्योता दे सकता है। इसलिए हमेशा नई सीएनजी किट ही लगवाएं।
सीएनजी कार वाले ध्यान दें ये बातें।
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपकी सीएनजी कार है, तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपनी कार की सीएनजी किट की तय समय पर सर्विस करवाएं। साथ ही इसके सॉफ्टवेयर को अपडेट करवाना नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी कार वाले ध्यान दें ये बातें।
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आप अपनी किसी कार में सीएनजी किट लगवा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि किट की क्वालिटी बेहतर हो। आप जिस डीलर से उसे लगवा रहे हैं, उनके बारे में जान लें या फिर कोशिश करें कि कंपनी से ही सीएनजी लगवाएं ताकि आपको क्वालिटी बेहतर मिल सके।
विज्ञापन
सीएनजी कार वाले ध्यान दें ये बातें।
- फोटो : istock
नंबर 4
- दरअसल, सीएनजी गैस काफी ज्यादा ज्वलनशीनल होती है। ऐसे में अगर आप जब सीएनजी कार में सीएनजी भरवाने पंप पर जा रहे हैं, तो ध्यान दें कि सीएनजी भरते समय गाड़ी में न बैठें। बच्चे या अन्य जो भी गाड़ी के अंदर हो, वो बाहर आ जाएं।