Solar AC Benefits: गर्मी का मौसम आते ही लोग परेशान हो जाते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण पसीने आते हैं। दोपहर के समय तो घर से बाहर जाना बेहद कठिन हो जाता है, क्योंकि धूप काफी तेज होती है। ऐसे में इस गर्मी से बचने के लिए लोग घरों पर एसी चलाते हैं, लेकिन इससे उनका बिजली का बिल जरूर बड़ जाता है। इसलिए कई लोग बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही एसी चलाते हैं। ऐसे में अगर आप भी एसी चलाने पर बढ़ते बिजली के बिल से डरते हैं, तो आपके लिए सोलर एसी बेस्ट हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोलर एसी चलाने पर आपको बिजली के बिल से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस सोलर एसी के बारे में और इसकी कीमत के बारे में भी। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"661d0663b2ff19e71c091171","slug":"solar-ac-how-solar-ac-can-reduce-electricity-bills-check-price-and-all-details-2024-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar AC: बिजली के बिल से छुटकारा दिला सकता है सोलर एसी, जानें कैसे और कितनी है कीमत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Solar AC: बिजली के बिल से छुटकारा दिला सकता है सोलर एसी, जानें कैसे और कितनी है कीमत
Mon, 15 Apr 2024 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
सोलर एसी के फायदे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलर एसी के फायदे।
- फोटो : istock
सोलर एसी के प्रकार और कहां से खरीद सकते हैं?
- बात अगर सोलर एसी के प्रकारों की करें, तो इसमें आपको 0.8 टन, 1 टन और 1.5 टन से लेकर 2 टन तक के एसी मिल जाते हैं
- आप इसमें स्पिलिट और विंडों दोनों में से कोई भी एसी ले सकते हैं
- ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह से इन सोलर एसी को खरीदा जा सकता है।
सोलर एसी के फायदे।
- फोटो : istock
कितनी कीमत?
- अगर आपको सोलर एसी अपने घर पर लगाना है, तो आपको इसके लिए पैसे तो थोड़े ज्यादा खर्च करने ही पड़ते हैं। आपको अगर 1 टन का सोलर एसी खरीदना है, तो आपको इसके लिए लगभग एक लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर एसी के फायदे।
- फोटो : istock
- वहीं, जैसे-जैसे टन बढ़ेगा, वैसे-वैसे एसी की कीमत बढ़ती चली जाएगी। जैसे- 1.5 टन सोलर एसी के लिए आपको लगभग दो लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, सोलर एसी की ये कीमत एक बार खर्च होने वाली होती है और सिर्फ इसमें सोलर पैनल और बैटरी रिप्लेसमेंट का ही खर्च आता है। इसके बाद आपको सालों-साल इसका लुफ्त उठा सकते हैं।
विज्ञापन
सोलर एसी के फायदे।
- फोटो : istock
बिजली का बिल कैसे बचा सकता है?
- जिस तरह से नॉर्मल एसी को चलने के लिए बिजली की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही सोलर एसी को भी बिजली चाहिए होती है। लेकिन सोलर एसी के पैनल धूप से चार्ज होते हैं और इसके बाद आप इसके जरिए बिना बिजली के सोलर एसी को चला सकते हैं। इससे आपकी बिजली खर्च नहीं होती।