फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: गर्मी में सीएनजी कार का इन तरीकों से रखें ध्यान, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Fri, 08 Mar 2024 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Mar 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
CNG Car Care Tips in Summer Season
गर्मी में सीएनजी कार की देखरेख करने के तरीके। - फोटो : istock

CNG Car Care Tips: भले ही मौसम में अभी सुबह-शाम थोड़ी ठंडक है, लेकिन तेज धूप की वजह से गर्मी आ चुकी है। ऐसे में अब जैकेट की जगह शर्ट या टी-शर्ट ले रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ अगर आपके पास कार है और वो भी सीएनजी कार, तो आपको अपनी इस कार की खास देखरेख करनी पड़ती है। दरअसल, गर्मियों का सीजन आते ही अगर सीएनजी कार की देखरेख अच्छे से न की जाए, तो कार में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी सीएनजी कार है, तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे गर्मियों में भी आपकी सीएनजी कार को कोई दिक्कत न हो सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

CNG Car Care Tips in Summer Season
गर्मी में सीएनजी कार की देखरेख करने के तरीके। - फोटो : istock

इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

धूप से बचाव

  • आपके पास अगर सीएनजी कार है, तो गर्मियों के सीजन में आपको इसे धूप में खड़े करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कार के अंदर का केबिन गर्म हो सकता है और ये काफी खतरनाक हो सकता है। इसलिए सीएनजी कार को छाव में खड़ा करना चाहिए।
CNG Car Care Tips in Summer Season
गर्मी में सीएनजी कार की देखरेख करने के तरीके। - फोटो : istock

गैस रिफलिंग

  • गर्मियों में ध्यान दें कि अगर आप अपनी सीएनजी कार में गैस सिफलिंग करवाने जा रहे हैं, तो सिलेंडर को पूरा न भरवाएं। गैस सिलेंडर पूरा भरवाने से थर्मल एक्सपेंड करने लगता है। इसलिए सिलेंडर को पूरा भरवाने की जगह एक-दो किलो गैस कम भरवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CNG Car Care Tips in Summer Season
गर्मी में सीएनजी कार की देखरेख करने के तरीके। - फोटो : istock

लीक चेक करें

  • जहां एक तरफ कंपनी कार में सीएनजी किट लगाकर देती है, तो वहीं कई लोग बाहर से ये किट लगवाते हैं। ऐसे में अगर आपकी कार में भी सीएनजी बाद में यानी बाहर से लगी है, तो ध्यान रखें कि ऐसी कार में सीएनजी टैंक अक्सर लीक हो सकते हैं। इसलिए इसे समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
CNG Car Care Tips in Summer Season
गर्मी में सीएनजी कार की देखरेख करने के तरीके। - फोटो : istock

हाइड्रो टेस्टिंग जरूरी

  • अगर आपके पास सीएनजी कार है, तो एक बात का ध्यान रखें कि समय-समय पर हाइड्रो टेस्टिंग करवाते रहिए। तीन साल या उससे ज्यादा समय तक हाइड्रो टेस्टिंग न करवाई जाए, तो ऐसे में आपकी सीएनजी कार में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए इसे न भूलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed