फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: आपका बन पाएगा आयुष्मान भारत योजना कार्ड या नहीं? मिनटों में ऐसे लगाएं पता

Thu, 13 Jan 2022 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Jan 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
check eligibility under ayushman bharat yojana utility news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आम नागरिकों को लाभ मिल सके, उनको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो आदि। इसको ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका सीधा फायद जरूरतमंदों को पहुंचाया जाता है। फिर चाहे वो राशन योजना हो या फिर घर-घर गैस पहुंचाने की योजना हो। सरकार द्वारा लाई गई इन योजनाओं का लाभ काफी लोग उठाते हैं, इससे उन्हें काफी मदद भी मिलती है। ऐसी ही एक और योजना है आयुष्मान भारत योजना, जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पूरे देश में चलाई जा रही है। इसमें देश के 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसमें पात्र व्यक्तियों का एक कार्ड बनता है, जिसके अंतर्गत वो अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका ये कार्ड बन सकता है नहीं, तो इसे जानने का एक तरीका है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
check eligibility under ayushman bharat yojana utility news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसे जान सकते हैं आप:-

स्टेप 1

  • अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम जन आयोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी वेबसाइट से आप पता लगा सकते हैं।
check eligibility under ayushman bharat yojana utility news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • यहां पर आपको मोबाइल नंबर भरने का विकल्प नजर आएगा। जहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
check eligibility under ayushman bharat yojana utility news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • इसके बाद दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इसे भरकर आपको अपने प्रांत और जिले पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
check eligibility under ayushman bharat yojana utility news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्टेप 4

  • फिर आपको यहां अपना नाम, पिता का नाम और बाकी जानकारी भरकर इस बारे में पता चल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed