फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: क्या आप जानते हैं क्यों निकलने लगता है आपकी गाड़ी से काला धुंआ? यहां जानें कारण और समाधान

Mon, 01 Apr 2024 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Apr 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Car Tips: Why does the car coming out black smoke know the reason and solution
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है? - फोटो : istock

Car Tips in Hindi: अगर आपके पास कार है, तो जाहिर है कि आप अपनी कार की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखते होंगे? जैसे- गाड़ी सामान्य से ज्यादा आवाज तो नहीं कर रही है, गाड़ी की माइलेज कम आ रही है, गाड़ी में कोई अन्य दिक्कत है आदि। दरअसल, कई बार गाड़ी में अचानक कोई दिक्कत होने लगती है, जिसकी वजह से हमारा खर्चा भी बढ़ जाता है। जैसे- कार के एग्जॉस्ट से काला धुआं निकलना। इसका मतलब होता है कि इंजन में किसी तरह की कोई दिक्कत हो सकती है या फिर कुछ और समस्या भी कार में हो सकती है। अगर आपके साथ भी अचानक ऐसा कुछ होता है, तो आप यहां जान सकते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है और इसका समाधान क्या हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Car Tips: Why does the car coming out black smoke know the reason and solution
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है? - फोटो : istock

काला धुआं निकलने का कारण

  • सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि ये काला धुआं निकलता क्यों है? दरअसल, इसके पीछे कारण होता है कि इंजन में कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। इस दिक्कत के पीछे ये भी कारण हो सकता है कि इंजन में लगे सिलेंडर में हवा और ईंधन के अनुपात में गड़बड़ी हो जाती है।
Car Tips: Why does the car coming out black smoke know the reason and solution
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है? - फोटो : istock
  • आप यहां इसे ऐसे समझ सकते हैं कि किसी कार में अगर कार की क्षमता से ज्यादा लोग बैठ जाएं या सामान रखकर सफर किया जाए। तो ऐसे में इंजन को अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। वहीं, जब ज्यादा देर तक ऐसा किया जाए, तो इससे इंजन में खराबी आने लगती है और जब इंजन खराब होने लगता है तो गाड़ी से काला धुंआ निकलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips: Why does the car coming out black smoke know the reason and solution
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है? - फोटो : istock

न निकले काला धुंआ, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान:-

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी में ये दिक्कत न हो, तो तय समय पर सर्विस करवाएं
  • समय पर इंजन ऑयल बदलवाते रहें
  • ऑयल फिल्टर को बदलवाना न भूलें आदि।
विज्ञापन
Car Tips: Why does the car coming out black smoke know the reason and solution
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है? - फोटो : istock
  • ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखने के बाद भी अगर आपकी गाड़ी में से कभी काला धुआं आता है, तो मैकेनिक के पास गाड़ी को दिखाएं। हो सकता है कि गाड़ी का कोई पार्ट खराब हो, जिसकी वजह से ये दिक्कत हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed