Car Tips in Hindi: अगर आपके पास कार है, तो जाहिर है कि आप अपनी कार की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखते होंगे? जैसे- गाड़ी सामान्य से ज्यादा आवाज तो नहीं कर रही है, गाड़ी की माइलेज कम आ रही है, गाड़ी में कोई अन्य दिक्कत है आदि। दरअसल, कई बार गाड़ी में अचानक कोई दिक्कत होने लगती है, जिसकी वजह से हमारा खर्चा भी बढ़ जाता है। जैसे- कार के एग्जॉस्ट से काला धुआं निकलना। इसका मतलब होता है कि इंजन में किसी तरह की कोई दिक्कत हो सकती है या फिर कुछ और समस्या भी कार में हो सकती है। अगर आपके साथ भी अचानक ऐसा कुछ होता है, तो आप यहां जान सकते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है और इसका समाधान क्या हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"660a9d62b39a0b15a90235b2","slug":"car-tips-why-does-the-car-coming-out-black-smoke-know-the-reason-and-solution-2024-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: क्या आप जानते हैं क्यों निकलने लगता है आपकी गाड़ी से काला धुंआ? यहां जानें कारण और समाधान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: क्या आप जानते हैं क्यों निकलने लगता है आपकी गाड़ी से काला धुंआ? यहां जानें कारण और समाधान
Mon, 01 Apr 2024 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है?
- फोटो : istock
काला धुआं निकलने का कारण
- सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि ये काला धुआं निकलता क्यों है? दरअसल, इसके पीछे कारण होता है कि इंजन में कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। इस दिक्कत के पीछे ये भी कारण हो सकता है कि इंजन में लगे सिलेंडर में हवा और ईंधन के अनुपात में गड़बड़ी हो जाती है।
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है?
- फोटो : istock
- आप यहां इसे ऐसे समझ सकते हैं कि किसी कार में अगर कार की क्षमता से ज्यादा लोग बैठ जाएं या सामान रखकर सफर किया जाए। तो ऐसे में इंजन को अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। वहीं, जब ज्यादा देर तक ऐसा किया जाए, तो इससे इंजन में खराबी आने लगती है और जब इंजन खराब होने लगता है तो गाड़ी से काला धुंआ निकलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है?
- फोटो : istock
न निकले काला धुंआ, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान:-
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी में ये दिक्कत न हो, तो तय समय पर सर्विस करवाएं
- समय पर इंजन ऑयल बदलवाते रहें
- ऑयल फिल्टर को बदलवाना न भूलें आदि।
विज्ञापन
कार से काला धुंआ क्यों निकलता है?
- फोटो : istock
- ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखने के बाद भी अगर आपकी गाड़ी में से कभी काला धुआं आता है, तो मैकेनिक के पास गाड़ी को दिखाएं। हो सकता है कि गाड़ी का कोई पार्ट खराब हो, जिसकी वजह से ये दिक्कत हो रही है।