Ayushman Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई ऐसी योजनाओं को चलाते हैं जिनमें सीधे तौर पर लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई ऐसी योजनाएं भी देश में चल रही हैं जिनमें किसी समान के जरिए, सब्सिडी देकर या अन्य तरीकों से लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में एक योजना है भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना, जिसमें कोई आर्थिक लाभ तो नहीं दिया जाता। पर मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं इस योजना की पात्रता। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले ऐसे चेक करें अपनी पात्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये लाभ मिलता है
- इस योजना में सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं। इसके बाद कार्डधारक इसी कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
क्या आप पात्र हैं?
आप अगर चाहते हैं कि आपको भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुफ्त इलाज का लाभ मिले, तो जरूरी है कि आप पात्र हों। ऐसे में अगर आप इस पात्रता सूची में शामिल हैं, तो आप आवेदन के लिए पात्र हो सकते हैं...
- जैसे:- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है आदि ये लोग पात्र होते हैं
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं आदि।
आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- आप अगर पात्र हैं, तो सबसे पहले नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं और वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें
- फिर संबंधित दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और साथ में आपकी पात्रता भी चेक की जाती है
- फिर जब जांच सही पाई जाती है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।