फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: कौन है गाड़ी का मालिक? अब एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता, फॉलो करें ये स्टेप्स

Sun, 10 Mar 2024 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 10 Mar 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Car Tips: How to receive complete information about the vehicle owner
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Car Tips in Hindi: कई मौके ऐसे आते हैं, जब हमें किसी गाड़ी के बारे में जानकारी चाहिए होती है। जैसे- कभी किसी की दुकान या घर के आगे कोई गाड़ी लगाकर चले जाता है और फिर लंबे समय तक गाड़ी वहीं खड़ी रहती है। ऐसे में घर या दुकान वालों को बाहर जाने में या अन्य दिक्कतें होती हैं। यही नहीं, कई बार तो आपकी पार्किंग में कोई दूसरा ही गाड़ी लगा जाता है। तब भी आपको पार्किंग की दिक्कत होती है। ऐसे में हम चाहते हुए भी नहीं जान पाते कि वो गाड़ी किसकी है और वो कैसे कार मालिक से संपर्क कर सकता है। ऐसे में आपको अब दिक्कत लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप यहां वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप गाड़ी मालिक के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए वो तरीका जानते हैं...

Car Tips: How to receive complete information about the vehicle owner
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे लगा सकते हैं गाड़ी मालिक के बारे में पता:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी कभी किसी गाड़ी की वजह से दिक्कत होती है, तो आप उसके मालिक के बारे में पता लगा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में एम-परिवहन का आधिकारिक एप प्ले स्टोर से डाउलनोड कर सकते हैं
Car Tips: How to receive complete information about the vehicle owner
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अगर आप एप इंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से भी ये काम कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको बस आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाना है और यहां पर आपको मेनू बार में "Informational Services" वाले विकल्प पर ड्रॉप डाउन करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips: How to receive complete information about the vehicle owner
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • ड्रॉप डाउन में आपको "Know Your Vehicle Details" वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करना है, पर पहली बार लॉगिन करने वाले लोगों को पहले क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लेना है
विज्ञापन
Car Tips: How to receive complete information about the vehicle owner
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आप जैसे ही लॉगिन करेंगे, तो आपके सामने "RC Status" का पेज ओपन होगा, यहां पर आपको गाड़ी नंबर के अलावा मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है
  • इसके बाद आपको गाड़ी के मालिक के बारे में जानने के लिए "Vahan Search" के बटन पर क्लिक करना है और ऐसा करते ही आपके सामने सारी जानकारी आ जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed