Car Tips in Hindi: कई मौके ऐसे आते हैं, जब हमें किसी गाड़ी के बारे में जानकारी चाहिए होती है। जैसे- कभी किसी की दुकान या घर के आगे कोई गाड़ी लगाकर चले जाता है और फिर लंबे समय तक गाड़ी वहीं खड़ी रहती है। ऐसे में घर या दुकान वालों को बाहर जाने में या अन्य दिक्कतें होती हैं। यही नहीं, कई बार तो आपकी पार्किंग में कोई दूसरा ही गाड़ी लगा जाता है। तब भी आपको पार्किंग की दिक्कत होती है। ऐसे में हम चाहते हुए भी नहीं जान पाते कि वो गाड़ी किसकी है और वो कैसे कार मालिक से संपर्क कर सकता है। ऐसे में आपको अब दिक्कत लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप यहां वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप गाड़ी मालिक के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए वो तरीका जानते हैं...
{"_id":"65ed9623a23354304c09b704","slug":"car-tips-how-to-receive-complete-information-about-the-vehicle-owner-2024-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: कौन है गाड़ी का मालिक? अब एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता, फॉलो करें ये स्टेप्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: कौन है गाड़ी का मालिक? अब एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता, फॉलो करें ये स्टेप्स
Sun, 10 Mar 2024 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 10 Mar 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं?
- फोटो : istock
ऐसे लगा सकते हैं गाड़ी मालिक के बारे में पता:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी कभी किसी गाड़ी की वजह से दिक्कत होती है, तो आप उसके मालिक के बारे में पता लगा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में एम-परिवहन का आधिकारिक एप प्ले स्टोर से डाउलनोड कर सकते हैं
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अगर आप एप इंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से भी ये काम कर सकते हैं
- इसके लिए आपको बस आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाना है और यहां पर आपको मेनू बार में "Informational Services" वाले विकल्प पर ड्रॉप डाउन करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- ड्रॉप डाउन में आपको "Know Your Vehicle Details" वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करना है, पर पहली बार लॉगिन करने वाले लोगों को पहले क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लेना है
विज्ञापन
कार मालिक का कैसे पता लगा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आप जैसे ही लॉगिन करेंगे, तो आपके सामने "RC Status" का पेज ओपन होगा, यहां पर आपको गाड़ी नंबर के अलावा मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है
- इसके बाद आपको गाड़ी के मालिक के बारे में जानने के लिए "Vahan Search" के बटन पर क्लिक करना है और ऐसा करते ही आपके सामने सारी जानकारी आ जाएंगी।