फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या मेट्रो ट्रेन में अपने पेट डॉग के साथ कर सकते हैं सफर? जानें मेट्रो अथॉरिटी के नियम

Mon, 05 Oct 2026 08:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 05 Oct 2026 08:20 PM IST
सार

DMRC Pet Travel Rules: दिल्ली मेट्रो में हर दिन लगभग 50 लाख यात्री एक स्थान से गंतव्य स्थान की यात्रा करते हैं। ऐसे में कई यात्रियों के दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या मेट्रो के अंदर पेट डॉग के साथ यात्रा किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Can You Travel with Your Pet Dog in Metro Trains? Know Metro Authority Rules and Guidelines
पालतू कुत्ते के साथ मेट्रो में सफर कर सकते हैं? - फोटो : AI

Can You Take Dogs in Metro Train: मेट्रो ट्रेन आज के समय में बड़े शहरों में यात्रा करने का सबसे सुलभ और पसंदीदा साधन बन चुकी है। अगर सिर्फ दिल्ली मेट्रो की बात  करें तो रोजना लाखों लोग इससे दफ्तर, कॉलेज या अन्य कामों से मेट्रो में सफर करते हैं। ऐसे में बहुत से पालतू जानवरों के मालिकों यानी 'पेट पेरेंट्स' के मन में यह सवाल अक्सर आता है कि क्या वे अपने पेट डॉग या अन्य पालतू जानवरों को मेट्रो में साथ ले जा सकते हैं। 



सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए देश की विभिन्न मेट्रो अथॉरिटीज ने इसको लेकर सख्त नियम बनाए हैं। अगर आप भी अपने पालतू कुत्ते के साथ सफर करने की सोच रहे हैं, तो नियमों की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है।

Can You Travel with Your Pet Dog in Metro Trains? Know Metro Authority Rules and Guidelines
आखिर क्यों लगाई गई है पाबंदी? - फोटो : AI

आखिर क्यों लगाई गई है पाबंदी?

  • देखा जाए तो मेट्रो में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, जिनमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी होते हैं।
  • बंद कोच और भीड़ देखकर जानवर डर सकते हैं और हमला भी कर सकते हैं, जिससे किसी यात्री को चोट लगने का खतरा रहता है।
  • इसके अलावा, मेट्रो में सफाई बनाए रखने और अन्य यात्रियों को एलर्जी या परेशानी से बचाने के लिए ही यह सख्त नियम बनाया गया है।
Can You Travel with Your Pet Dog in Metro Trains? Know Metro Authority Rules and Guidelines
पेट डॉग्स की मेट्रो में एंट्री पर पूरी तरह बैन - फोटो : AI

पेट डॉग्स की मेट्रो में एंट्री पर पूरी तरह बैन

  • दिल्ली-एनसीआर समेत देश की लगभग सभी मेट्रो सेवाओं में सामान्य पालतू कुत्तों और जानवरों को ले जाने की सख्त मनाही है।
  • सह-यात्रियों, साफ-सफाई की असुविधा को देखते हुए पेट्स को मेट्रो स्टेशन या कोच में ले जाने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Travel with Your Pet Dog in Metro Trains? Know Metro Authority Rules and Guidelines
नियम तोड़ने पर लग सकता है भारी जुर्माना - फोटो : AI

नियम तोड़ने पर लग सकता है भारी जुर्माना

  • अगर कोई यात्री छिपकर या अनजाने में अपने पेट डॉग को मेट्रो स्टेशन या ट्रेन के अंदर ले जाता है, तो सुरक्षाकर्मी उसे तुरंत रोक सकते हैं।
  • मेट्रो बायलॉज के तहत ऐसा करने पर यात्री पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और स्टेशन से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Can You Travel with Your Pet Dog in Metro Trains? Know Metro Authority Rules and Guidelines
पेट्स के साथ लंबे सफर का विकल्प - फोटो : AI Generated
पेट्स के साथ लंबे सफर का विकल्प
  • अगर आपको अपने डॉग को एक शहर से दूसरे शहर ले जाना है, तो मेट्रो के बजाय भारतीय रेलवे का इस्तेमाल करें।
  • रेलवे की फर्स्ट एसी श्रेणी में आप अपना पूरा कूप बुक करके नियमानुसार बुक करके अपने पेट डॉग को आसानी से साथ ले जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed