फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आधार की फोटो एप से बदल सकते हैं? यहां जानें सही तरीका

Sat, 05 Sep 2026 10:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Sep 2026 10:07 AM IST
सार

आधार कार्ड की अगर आपको भी फोटो बदलवानी है तो आप बदलवा सकते हैं, लेकिन आखिर इसे कैसे बदलवाएं? क्या आधार की एप से इस फोटो को बदलवाया जा सकता है?

विज्ञापन
Can the Aadhaar photo be changed using the mAadhaar app se aadhaar ki photo change kar sakte hain kya
आधार की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

जब भी हम कोई डॉक्यूमेंट्स बनवाते हैं तो कई बार इनमें कछ न कुछ बदलाव करवाने पड़ते हैं। जैसे- नाम, एड्रेस, जन्मतिति आदि। 

ठीक ऐसे ही आधार की पुरानी फोटो को भी लोग बदलवाते हैं, लेकिन आखिर आप आधार की फोटो को कैसे बदलवा सकते हैं? चलिए जानते हैं आधार की फोटो बदलवाने का तरीका क्या है...

Can the Aadhaar photo be changed using the mAadhaar app se aadhaar ki photo change kar sakte hain kya
आधार की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

क्या एप से अपडेट करवा सकते हैं आधार की फोटो?

  • नहीं, आधार की एप से आप आधार की फोटो अपडेट नहीं करवा सकते
  • यूआईडीएआई द्वारा आधार की नई एप में ये सुविधा नहीं दी गई है
  • यहां तक कि पुरानी एप में भी फोटो अपडेट करने का फीचर नहीं दिया गया था
Can the Aadhaar photo be changed using the mAadhaar app se aadhaar ki photo change kar sakte hain kya
आधार की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

एप से क्यों अपडेट नहीं कर सकते आधार की फोटो?

  • फोटो बदलने के लिए बायोमेट्रिक होना जरूरी है यानी फिंगरप्रिंट, आईरिस आदि और ये सब आधार सेंटर पर ही होता है
  • इसके अलावा सबसे बड़ा कारण है धोखाधड़ी से बचना
  • पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधार के एप पर फोटो बदलने की सुविधा नहीं दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Can the Aadhaar photo be changed using the mAadhaar app se aadhaar ki photo change kar sakte hain kya
आधार की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बदलवाएं आधार की फोटो?

स्टेप 1

  • आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट लेनी होती है
  • आप यूआईडीएआई की इस आधिकारिक वेबसाइट bookappointment.uidai.gov.in से या एप से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं
  • अब आपको अपॉइंटमेंट वाली तारीख और समय पर आधार सेवा केंद्र जाना होता है
विज्ञापन
Can the Aadhaar photo be changed using the mAadhaar app se aadhaar ki photo change kar sakte hain kya
आधार की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • यहां पर जाकर टोकन नंबर लें और आधार दिखाकर अपना सत्यापन करवाएं
  • फिर अपनी बारी आने पर जाएं, जहां पर आपके बायोमैट्रिक लिए जाते हैं और आपकी नई फोटो क्लिक होती है
  • इसके बाद फीस लेकर आपकी नई फोटो अपडेट हो जाती है, जो कुछ दिनों आधार पर आ जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed