Can daughter claim father's property after marriage: हमारी सामाजिक व्यवस्था में लंबे समय से पिता की जायदाद पर पहला हक बेटों का रहा है। यह परंपरा लंबे समय से चलती आ रही है। हालांकि, 1947 में आजादी के बाद भारत में कई संवैधानिक बदलाव हुए। उसके बाद से देश में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई बदलावों को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि, आजादी मिले अब 75 साल से भी अधिक हो गए हैं। उसके बाद भी समाज में कई पुरानी परंपरा आज भी विद्यमान है। आज भी सामाजिक स्तर पर पिता की प्रॉपर्टी पर पहला हक पुत्र को दिया जाता है। बेटी की शादी होने के बाद वह अपने ससुराल चली जाती है। वहीं पिता की प्रॉपर्टी का मालिकाना हक बेटे पर चला जाता है। ऐसे में सवाल है कि क्या पिता की प्रॉपर्टी पर शादीशुदा बेटी अपना मालिकाना हक जता सकती है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जानना जरूरी: क्या पिता की प्रॉपर्टी पर होता है शादीशुदा बेटियों का हक, जानिए क्या कहता है कानून
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 04 May 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन