फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आपका पालतू कुत्ता किसी को काट ले, तो क्या आपको जेल हो सकती है? नियम जानें

Mon, 12 Oct 2026 11:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Oct 2026 11:49 AM IST
सार

अगर पालतू कुत्ता किसी व्यक्ति को काट ले तो हर मामले में मालिक को सीधे जेल नहीं होती, लेकिन लापरवाही साबित होने पर भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक कार्रवाई हो सकती है। इसलिए अगर आपके पास भी पालतू कुत्ता है, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Can a Dog Owner Face Jail If Their Pet Bites Someone? Know the Law
पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो क्या मालिक को जेल हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala AI

घर में पालतू कुत्ता रखना आजकल काफी आम है। लोग कुत्ते को परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं, लेकिन पालतू जानवर रखने के साथ उसकी जिम्मेदारी भी मालिक की होती है। अगर किसी दिन आपका कुत्ता किसी दूसरे व्यक्ति को काट ले, तो मामला सिर्फ इलाज के खर्च तक सीमित नहीं रहता।



ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या कुत्ते के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है और क्या उसे जेल जाना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इस बारे में नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Can a Dog Owner Face Jail If Their Pet Bites Someone? Know the Law
पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो क्या मालिक को जेल हो सकती है? - फोटो : AI Generated

क्या लापरवाही पर बन सकता है मामला?

  • भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस में जानवर से जुड़े मामलों के लिए प्रावधान मौजूद है और धारा 291 में इसके बारे में बताया गया है
  • इस धारा के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपने पालतू जानवर से संभावित खतरे को रोकने के लिए जरूरी सावधानी नहीं बरतता है और इससे किसी इंसान की जान या गंभीर चोट का खतरा पैदा होता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है
Can a Dog Owner Face Jail If Their Pet Bites Someone? Know the Law
पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो क्या मालिक को जेल हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस प्रावधान के तहत दोषी पाए जाने पर 6 महीने तक की जेल, 5000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं
  • हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि कुत्ते के किसी व्यक्ति को काटने की हर घटना में मालिक को निश्चित तौर पर जेल होगी
  • मामले में यह देखा जाएगा कि मालिक की तरफ से लापरवाही हुई थी या नहीं और घटना किन परिस्थितियों में हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
Can a Dog Owner Face Jail If Their Pet Bites Someone? Know the Law
पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो क्या मालिक को जेल हो सकती है? - फोटो : AI Generated

कुत्ते को संभालने की जिम्मेदारी किसकी?

  • पालतू कुत्ते की देखभाल और उसे नियंत्रित रखने की जिम्मेदारी उसके मालिक की होती है
  • अगर मालिक को पता है कि कुत्ता आक्रामक है और फिर भी उसे बिना जरूरी सावधानी के बाहर छोड़ दिया जाता है, तो मामला गंभीर हो सकता है
विज्ञापन
Can a Dog Owner Face Jail If Their Pet Bites Someone? Know the Law
पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो क्या मालिक को जेल हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह किसी सार्वजनिक जगह पर कुत्ते को ले जाते समय उसका ध्यान न रखना या लापरवाही बरतना जिससे बाकी लोगों को दिक्कत हो तो ये विवाद का कारण बन सकता है
  • घटना के बाद पुलिस शिकायत और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed