फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: दस हजार रुपये निवेश करके शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी कमाई

Tue, 22 Mar 2022 03:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas you will earn lakhs of rupees from Pickle making business
Pickle Making Business Idea - फोटो : istock

एक सफल बिजनेस व्यक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का काम करता है। हालांकि, बिजनेस को शुरू करना आसान काम नहीं है। इसमें कई रिस्क फैक्टर जुड़े होते हैं। वहीं अगर आप अच्छी प्लानिंग और वेरिएबल्स को देखकर बिजनेस को शुरू करते हैं, तो आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी एक नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा बिजनेस आपके लिए सही रहेगा? इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस व्यापार को करने पर आपकी अच्छी खासी कमाई होगी। आप हर साल लाखों रुपयों की आमदनी इसके जरिए कर सकेंगे। इस बिजनेस में आपको अचार मेकिंग करनी है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग अचार का सेवन करते हैं। ऐसे में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से -

Business Ideas you will earn lakhs of rupees from Pickle making business
Pickle Making Business Idea - फोटो : Istock

अचार के बिजनेस को आप मात्र 10 हजार रुपये के निवेश से शुरू कर सकते हैं। इस व्यापार को शुरू करके आप हर महीने 30 से 40 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं।

Business Ideas you will earn lakhs of rupees from Pickle making business
Pickle Making Business Idea - फोटो : Istock

अचार बनाने के लिए आपके पास 900 वर्ग फुट का एरिया होना जरूरी है। अचार तैयार करने, सुखाने और पैक करने के लिए एक बड़ी और खुली जगह की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas you will earn lakhs of rupees from Pickle making business
Pickle Making Business Idea - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको अचार काफी साफ सफाई और अच्छी विधि से बनाना होगा, ताकि आपका अचार जल्दी खराब न हो। अचार मेकिंग के बाद दूसरी सबसे जरूरी चीज मार्केटिंग की है। अच्छी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को फॉलो करके आप अपने अचार की पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं। 

विज्ञापन
Business Ideas you will earn lakhs of rupees from Pickle making business
Pickle Making Business Idea - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको अपने बिजनेस में नए नए प्रयोगों को भी अंजाम देना है। अगर आप योजनाबद्ध ढंग से इस काम को करते हैं, तो धीरे-धीरे आपके अचार की पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक होने लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed