फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2022: बजट में सरकार ने दी वंदे भारत ट्रेन को प्राथमिकता, जानिए क्या है ये और कब हुई थी शुरुआत

Tue, 01 Feb 2022 02:41 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 01 Feb 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
Budget 2022 announcement on vande bharat trains know what is Vande Bharat train and when it started
वंदे भारत ट्रेन क्या है - फोटो : iStock

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को आम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने रेलवे के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम 3 साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाएंगे। इस ट्रेन की शुरुआत भारत में रेल सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से की गई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज ट्रेन है, जिसे पूरी तरह से देश में ही विकसित किया गया है। ऐसे में भारतीय रेल में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया गया है। एक तरह से वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ा कर सरकार भारतीय रेल सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने जा रही है। तो चलिए आज जानते हैं वंदे भारत ट्रेन क्या है और देश में इसकी शुरुआत कब हुई थी...  

Budget 2022 announcement on vande bharat trains know what is Vande Bharat train and when it started
वंदे भारत ट्रेन क्या है - फोटो : iStock
क्या है वंदे भारत ट्रेन?
  • वंदे भारत एक्सप्रेस एक स्वदेशी ट्रेन है। इसकी डिजाइन एक बुलेट ट्रेन की तरह है। इसमें 16 एयर कंडीशंड कोच हैं, जिनमें 1128 यात्री तक सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन के दरवाजे मैट्रो की तरह स्वचालित होते हैं और उसी तरह इसमें दोनों तरफ इंजन होता है। अडवांस फीचर्स से लैस ये ट्रेन लोकोमोटिव इंजन के बिना तेज दौड़ने वाली देश की पहली ट्रेन है।
Budget 2022 announcement on vande bharat trains know what is Vande Bharat train and when it started
वंदे भारत ट्रेन क्या है - फोटो : ANI
कब हुई थी वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत?
  • वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत 15 फरवरी 2019 को हुई थी। इस ट्रेन को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया गया था। साथ ही इस ट्रेन की मेंटिनेंस की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2022 announcement on vande bharat trains know what is Vande Bharat train and when it started
वंदे भारत ट्रेन क्या है - फोटो : iStock
वंदे भारत ट्रेन की संख्या बढ़ने से ज्यादा लोगों को मिलेगी सुविधा
  • पूरी तरह से भारत में बनी वंदे भारत ट्रेन अपनी सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इसमें तेज गति की ट्रेनों का नया नेटवर्क निर्मित करने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में 400 नई ट्रेनें चलने से ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों के लोगों को उच्च सुविधाओं वाली यात्राकरने का मौका मिलेगा।  
विज्ञापन
Budget 2022 announcement on vande bharat trains know what is Vande Bharat train and when it started
वंदे भारत ट्रेन क्या है - फोटो : iStock
वंदे भारत ट्रेन में मिलती हैं ये सुविधाएं
  • इस ट्रेन के डिब्बे वातानुकूलित होते हैं। इसमें लोगों को वाईफाई की सुविधा भी मिलती है। साथ ही यात्रियों को भोजन भी दिया जाता है जिसका मूल्य किराए में शामिल होता है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन की सीटें बेहतर हैं और एक कोच से दूसरे कोच में जाने के लिए दरवाजों का आकार भी बड़ा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed