Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
BSNL 1198 Cheapest Recharge Plan For One Year Check Price Validity Data Limit Here
{"_id":"64198c0cc394db503e039b49","slug":"bsnl-1198-cheapest-recharge-plan-for-one-year-check-price-validity-data-limit-here-2023-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recharge Plan: यह कंपनी दे रही 1198 रुपये के रिचार्ज पर 365 दिनों की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग का मिल रहा फायदा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Recharge Plan: यह कंपनी दे रही 1198 रुपये के रिचार्ज पर 365 दिनों की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग का मिल रहा फायदा
BSNL Recharge Plan: बीते समय में कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की है। ऐसे में कई टेलीकॉम यूजर्स सस्ते रिचार्ज प्लान्स की तलाश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 1198 रुपये है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
लंबी वैलिडिटी के अलावा इस प्लान में आपको कई दूसरे शानदार बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल ज्यादा सस्ते और अच्छे रिचार्ज प्लान अपने ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। ऐसे में जिन क्षेत्रों में बीएसएनएल की कनेक्टिविटी अच्छी है। वहां लोग इस टेलीकॉम कंपनी के साथ जुड़ना पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बीएसएनएल के 1198 रुपये के रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से -
2 of 5
BSNL Recharge Plans
- फोटो : istock
बीएसएनएल के 1198 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए डाटा लिमिट भी मिल रही है। इस प्लान में आपको कुल 36 GB इंटरनेट डाटा मिलता है।
3 of 5
BSNL Recharge Plans
- फोटो : istock
प्लान में मिल रहे 36 GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी भी 365 दिनों के लिए है। इसमें आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट का फायदा नहीं मिलता है।
बीएसएनएल के इस प्लान में आपको हर महीने 300 मिनट मुफ्त बात करने के लिए मिल रहे हैं। इसके अलावा आपको इस प्लान में हर महीने 30 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
BSNL Recharge Plans
- फोटो : istock
अगर आप सिम एक्टिव रखने के लिए किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। इस स्थिति में आप बीएसएनएल के इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।