फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike: अपनी बाइक में हर हफ्ते जरूर करें ये काम, मिलेगी शानदार माइलेज

Mon, 16 Sep 2024 01:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Bike Tyre Pressure Quick Guide: Best practices for bike tyre pressure maintenance
Bike - फोटो : AdobeStock

देश में अधिकतर लोगों के पास बाइक है। बाइक सफर करने के लिए काफी सुविधाजनक साधन है। भीड़ भाड़ वाले इलाके और लंबे ट्रैफिक जाम में आप इसकी मदद से आसानी से आगे निकल सकते हैं। इस कारण बाइक से सफर करने में समय की काफी बचत होती है। छोटे रास्तों और गलियों में बाइकें कारों की तुलना में आसानी से आगे निकल जाती हैं। यही नहीं बाइक से सफर करने में ईंधन की भी काफी बचत होती है। इस कारण आपकी जेब पर भी इसका बुरा असर नहीं पड़ता है। हालांकि, अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी बाइक अच्छा माइलेज नहीं दे रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास टिप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आपकी बाइक की माइलेज बढ़ सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में -

Bike Tyre Pressure Quick Guide: Best practices for bike tyre pressure maintenance
Bike - फोटो : AdobeStock

अगर आप हर हफ्ते अपनी बाइक में टायरों का एयर प्रेशर चेक कराते हैं, तो यह करने पर आपकी बाइक पहले की तुलना में अच्छा माइलेज दे सकती है। आपको इस बारे में भी पता होना चाहिए कि टायरों में कम हवा होने से दुर्घटना होने की संभावना काफी अधिक रहती है। 

Bike Tyre Pressure Quick Guide: Best practices for bike tyre pressure maintenance
Bike - फोटो : AdobeStock

यही नहीं अगर बाइक के टायर में हवा कम है तो इस स्थिति में ब्रेक भी ठीक ढंग से नहीं लगता है। अगर आप अपनी बाइक को हमेशा कम हवा पर चलाते हैं तो इससे टायर भी जल्दी खराब हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Tyre Pressure Quick Guide: Best practices for bike tyre pressure maintenance
Bike - फोटो : AdobeStock

इस कारण जरूरी है कि आपको टायरों में हमेशा हवा बाइक की निर्माता कंपनी द्वारा तय किए गए मानकों पर रखना चाहिए। इस वजह से आपको हर हफ्ते अपनी बाइक के टायरों की हवा चेक कराते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Bike Tyre Pressure Quick Guide: Best practices for bike tyre pressure maintenance
Bike - फोटो : AdobeStock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आपकी बाइक के टायरों में हवा कम है। इस कारण बाइक को चलाने में ज्यादा बल लगता है। इससे ईंधन की खपत ज्यादा होती है। अगर आपकी बाइक में हवा की मात्रा ठीक रहती है तो ईंधन की खपत कम होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed