PM Kisan Samman Nidhi: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। जैसे- अगर आप एक किसान हैं तो आप पात्र होने पर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक परिवार के कितने लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66e7c5c950911c96d40b4c79","slug":"pm-kisan-ndihi-how-many-people-in-a-family-can-get-the-18th-kist-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी लोगों को मिल सकता है 18वीं किस्त का लाभ? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी लोगों को मिल सकता है 18वीं किस्त का लाभ? यहां जानें
Mon, 16 Sep 2024 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कौन ले सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कौन ले सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
जानें 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- योजना के अंतर्गत अब तक 17 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। हर किस्त लगभग 4 महीने में जारी होती है। ऐसे में 17वीं किस्त जून में जारी हुई थी, इसलिए माना जा रहा है कि 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर 18वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कौन ले सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
एक परिवार के कितने लोग ले सकते हैं लाभ?
- पीएम किसान योजना का लाभ किसानों को दिया जाता है और वो भी ऐसे किसानों को जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। वहीं, अगर आप जानना चाहते हैं कि एक परिवार के कितने लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं? तो इसका जवाब है सिर्फ एक।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कौन ले सकता है?
- फोटो : Adobe stock
- दरअसल, योजना के अंतर्गत न पति-पत्नी और न ही परिवार के बाकी सदस्यों को एक साथ लाभ मिलता है। योजना के अंतर्गत परिवार के केवल एक ही सदस्य को लाभ मिल सकता है और वो भी उस सदस्य को जिसके नाम पर जमीन होती है। ऐसे में अगर परिवार के मुखिया के नाम पर जमीन है तो सिर्फ उन्हें ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कौन ले सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
- दूसरी तरफ अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आपको ई-केवाईसी करवाना होती है। इसके अलावा आपको अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक भी करवाना होता है। यही नहीं, आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है।