फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Tips: नई बाइकों में हेडलाइट क्यों रहती है हमेशा ऑन? ये है कारण

Thu, 10 Oct 2024 04:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
Bike Tips: Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Bike Tips And Tricks - फोटो : FREEPIK

Bike Tips And Tricks: आज के समय कई लोगों के पास अपनी निजी बाइक है। सफर करने के लिए यह काफी सुविधाजनक साधन है। मोटरसाइकिल की मदद से आप आसानी से लंबे ट्रैफिक जाम में आगे निकल सकते हैं। यही नहीं बाइक की मदद से आप पतली गलियों में भी आ जा सकते हैं। इस कारण बाइक से सफर करने में समय की काफी बचत होती है। बाइक से सफर करने में ईंधन की भी काफी बचत होती है। गौर करने वाली बात है कि कुछ सालों पहले जब हम बाइक खरीदते थे उस समय उसमें हेडलाइट बंद करने की स्विच आती थी।



हालांकि, आज के समय जो बाइक हम खरीद रहे हैं उसमें बाइक चलाते समय हेडलाइट को बंद करने का कोई फीचर नहीं आ रहा है? वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि बाइक चलाते समय हेडलाइट हमेशा ऑन क्यों रहती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Bike Tips: Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Bike Tips And Tricks - फोटो : Adobe Stock

नई बाइकों को चलाते समय हेडलाइट के हमेशा ऑन रहने के पीछे का कारण 1 अप्रैल, 2017 को दुपहिया वाहनों में किया गया बदलाव है। इस बदलाव के लागू होने के बाद बाइक चलाते समय आप हेडलाइट को बंद नहीं कर सकते हैं। 

Bike Tips: Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Bike Tips And Tricks - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, आप बाइक चलाते समय उसमें हेडलाइट को हाई बीमा या लो बीम में बदल सकते हैं। बीते लंबे समय से दुपहिया वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाएं सामने निकलकर आ रही थीं। 

Aadhaar Card: क्या आपको पता है आधार कार्ड कितने दिनों के लिए रहता है वैलिड?

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Tips: Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Bike Tips And Tricks - फोटो : FREEPIK

इसी को कम करने के उद्देश्य से केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने ऑटोमेटिक हेडलाइट फीचर को लाने की सिफारिश की थी। अक्सर सड़क पर गाड़ी चलाते समय छोटे वाहनों के बारे में पता नहीं चलता है। 

विज्ञापन
Bike Tips: Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Bike Tips And Tricks - फोटो : FREEPIK

इसी चीज को देखते हुए बाइक में हमेशा हेडलाइट ऑन रखने का फैसला लिया गया ताकि दूर से ही बाइकों की विजिबिलिटी के बारे में पता चल सके। हेडलाइट ऑन रहने से दूर से ही दूसरे वाहन का फोकश बाइक के ऊपर आ जाता है। 

APY: 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, ऐसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed