Bike Care Tips in Hindi: जब भी हम एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो कई अलग-अलग तरह के ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। कोई बस से, कोई ट्रेन से तो कोई अपनी कार से जाना पसंद करता है। वहीं, इन सबके बीच बाइक लवर भी आते हैं जिन्हें अपनी बाइक से सफर करना पसंद होता है। बाइक के अपने कई फायदे भी हैं, जैसे- जाम से आसानी से निकलने में मदद करती है आदि। दूसरी तरफ लोग चाहते तो हैं उनकी बाइक हमेशा नई जैसी रहे, लेकिन वो कुछ बातों का ध्यान ही नहीं रखते जिससे बाइक दिन प्रतिदिन पुरानी होती चली जाती है। ऐसे में अगर आप अपनी बाइक को नई जैसी रखना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6662f5df4e8b1415f8000816","slug":"bike-care-tips-if-you-keep-these-four-things-in-mind-the-bike-can-always-remain-like-new-2024-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर रखेंगे इन चार बातों का ध्यान, तो बाइक रह सकती है हमेशा नई जैसी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर रखेंगे इन चार बातों का ध्यान, तो बाइक रह सकती है हमेशा नई जैसी
Fri, 07 Jun 2024 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 07 Jun 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
बाइक को नया जैसा रखने के तरीके।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक को नया जैसा रखने के तरीके।
- फोटो : istock
बाइक को नई जैसी रखने के लिए इन बातों का रखा जा सकता है ध्यान:-
पहली बात
- आमतौर पर देखने में आता है कि लोग अपनी बाइक की तय समय पर सर्विस नहीं करवाते, जिससे बाइक में तमाम तरह की छोटी-बड़ी दिक्कतें आने लगती हैं। इसलिए अगर बाइक को नई जैसी रखना है तो तय समय पर सर्विस जरूर करवाएं।
बाइक को नया जैसा रखने के तरीके।
- फोटो : istock
दूसरी बात
- टायर में हवा है या नहीं इसका प्रेशर क्या है आदि। ये चेक करवाते रहे हैं। अगर आप टायर में हवा नहीं भरवाएंगे तो इससे टायर्स खराब हो सकते हैं या इनमें दरार पड़ जाती है। इससे बाइक की माइलेज भी कम हो सकती है। इसलिए समय पर हवा जरूर भरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक को नया जैसा रखने के तरीके।
- फोटो : istock
तीसरी बात
- आप अगर चाहते हैं कि आपकी बाइक अंदर से भी नई जैसी रहे तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप बाइक के एयर फिल्टर्स को समय-समय पर चेक करवाते रहें। अगर ये गंदे हैं तो इसका बुरा असर इंजन पर पड़ सकता है। इसलिए इन्हें साफ करवा लें और अगर ये खराब हो गए हैं तो बदलवा जरूर लें।
विज्ञापन
बाइक को नया जैसा रखने के तरीके।
- फोटो : istock
चौथी बात
- बाइक चलाते समय हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारी क्लच प्लेट खराब न हो। इसके लिए आपको करना ये है कि कभी भी आधे क्लच को दबाकर बाइक न चलाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे क्लच प्लेट खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा पूरा क्लच छोड़कर ही बाइक चलाएं।