Train Ticket Kaise Online Book Karein: ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट बुक कराना जरूरी है। इसके लिए कई लोग साइबर कैफे या ब्रोकर की मदद लेते हैं। हालांकि, ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया जानने के बाद आप यह काम खुद भी कर सकते हैं।
ध्यान दें: ब्रोकर से बुक करवाते हैं ट्रेन टिकट? तो इस तरह से खुद करके बचा सकते हैं काफी पैसे, तरीका जानें
IRCTC Train Ticket Booking Process: आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए पहले अकाउंट बनाना होगा और फिर यात्रा की जानकारी भरकर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
कैसे खुद बुक करें ट्रेन टिकट?
पहला स्टेप
- अगर आपने पहले कभी ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक नहीं की है, तो सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बनाना होगा
- इसके लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/ पर जाएं और रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें
- फिर अपनी यूजर आईडी चुनें और पासवर्ड बनाएं
- रजिस्ट्रेशन के दौरान वेबसाइट पर मांगी गई जरूरी प्रक्रिया पूरी करें
दूसरा स्टेप
- अकाउंट बनने के बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें
- अब आपको उस तारीख को चुनना होगा, जिस दिन आप यात्रा करना चाहते हैं
- इसके बाद यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन और अपने गंतव्य स्टेशन की जानकारी भरें
- सभी जानकारियां सही होने पर सर्च के विकल्प पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी
तीसरा स्टेप
- ट्रेनों की लिस्ट में से वो ट्रेन चुनें जिससे आपको यात्रा करनी है
- फिर स्लीपर, एसी या जिस कोच में आप सीट चाहते हैं, उस पर क्लिक करें
- ध्यान रहे टिकट बुक करते समय यात्रा की तारीख, स्टेशन और चुनी गई ट्रेन की जानकारी दोबारा चेक जरूर कर लें
चौथा स्टेप
- इसके बाद आपको यात्रियों की जरूरी जानकारी जैसे, नाम, उम्र आदि भरना है
- इसके बाद आगे बढ़ें और फिर आपको पेमेंट करनी होती है
- आप ऑनलाइन यानी यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड आदि से पेमेंट कर सकते हैं
- पेमेंट के बाद आपकी ट्रेन टिकट बुक हो जाती है
नोट:- ध्यान रहे कि आपको कंफर्म सीट मिलेगी या नहीं। ये ट्रेन टिकट की उपलब्धता पर निर्भर करता है।