फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने समय चाहिए ये चार दस्तावेज, एक भी हुआ कम तो आवेदन हो सकता है रद्द

Fri, 07 Jun 2024 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 07 Jun 2024 02:56 PM IST
विज्ञापन
ABY: What documents are required to get Ayushman card made check list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Documents List in Hindi: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं से आप जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। दरअसल, सरकार ने हर एक योजना के लिए पात्रता तय की हुई है जिसके जरिए जरूरतमंद और बाकी पात्र लोगों को लाभ मिल पाता है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसका नाम बदलकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना हो चुका है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले तो ये जानना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं, लेकिन इसके अलावा अगर आप पात्र हैं तो आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज चाहिए होंगे। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं जो आवेदन के समय चाहिए होते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: What documents are required to get Ayushman card made check list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

कौन लोग हैं योजना के लिए पात्र?

  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।
ABY: What documents are required to get Ayushman card made check list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां पर जाकर आपको सबंधित अधिकारी से मिलना होता है और अपने दस्तावेज देने होते हैं
  • इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: What documents are required to get Ayushman card made check list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

लाभ क्या मिलता है?

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो इसके बाद आप इस कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों (जो अस्पताल योजना में पंजीकृत हैं) में पांच लाख रुपये तक का अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
ABY: What documents are required to get Ayushman card made check list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Istock

इन दस्तावेजों की होती है जरूरत:-

  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इनके न होने पर आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। इसलिए आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, एक एक्टिव मोबाइल नंबर आदि की जरूरत आवेदन के समय होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed