फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Berojgari Bhatta: बिहार सरकार दे रही है 1 हजार रुपये की मासिक भत्ता राशि, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

Wed, 16 Feb 2022 06:22 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 16 Feb 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
Bihar berojgari bhatta How to apply for Bihar berojgari bhatta know the eligibility and benifits of this scheme
बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया - फोटो : istock

देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, जिसका कारण है कि देश में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता की योजना चलाई जाती है। इसमें सभी राज्यों में बेरोजगारी भत्ता अलग-अलग दिया जाता है। दरअसल, ये योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी, लेकिन इसमें राज्य सरकार का अहम रोल है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार 50 फीसदी और राज्य सरकार 50 फीसदी भत्ता देने की जिम्मेवार होती है। अगर आपके राज्य में बेरोजगारी भत्ता योजना चलाई जाती है, तब ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बिहार बेरोजगारी भत्ता के तहत लाभार्थियों को 1000 रुपये की मासिक भत्ता राशि दी जाती है। इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक बिहार का ही निवासी होना चाहिए और 12वीं पास या इसके समकक्ष कोई और डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उसको ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास कोई सरकारी रोजगार नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Bihar berojgari bhatta How to apply for Bihar berojgari bhatta know the eligibility and benifits of this scheme
बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया - फोटो : Istock

बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

  • इसमें आवेदन के लिए आपको सबसे पहले https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं। यहां पर आपको न्यू एप्लिकेंट रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां पर सफलतापूर्वक अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड बनाने के बाद आप  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
Bihar berojgari bhatta How to apply for Bihar berojgari bhatta know the eligibility and benifits of this scheme
बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया - फोटो : i stock
  • अगले स्टेप में आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है। इसके बाद आपको बिहार सरकार की सेवाओं में ”बिहार बेरोजगारी भत्ता“ ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar berojgari bhatta How to apply for Bihar berojgari bhatta know the eligibility and benifits of this scheme
बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया - फोटो : istock
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें आपसे आपकी कई पर्सनल जानकारी और आपका नाम व पता फोटो इत्यादि मांगी जाएगी। इस फॉर्म को सही से भरने के बाद सबमिट कर दें। साथ ही प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें। 
विज्ञापन
Bihar berojgari bhatta How to apply for Bihar berojgari bhatta know the eligibility and benifits of this scheme
बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया - फोटो : istock

बिहार बेरोजगारी भत्ता के लिए जरूरी दस्तावेज

  • ध्यान रहे कि इसमें आवेदन के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। बेरोजगारी भत्ता प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना, 12वीं पास और ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की सभी अंक पत्रिकाएं, निवास प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ, जैसे पहचान पत्र ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड राशन कार्ड और  आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed