फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Gaurav Tourist Train: 5 अक्तूबर से चलने वाली है ये टूरिस्ट ट्रेन, जानें टाइमिंग, रूट और किराया तक सबकुछ

Thu, 02 Oct 2025 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Oct 2025 01:17 PM IST
सार

Bharat Gaurav Tourist Train Fare: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आपके लिए भारतीय रेलवे 5 अक्तूबर 2025 से एक टूरिस्ट ट्रेन चला रहा है। इसकी पूरी जानकारी आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Bharat Gaurav Tourist Train start date timing rout and fare check here all details
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : AdobeStock

Bharat Gaurav Tourist Train Timing And Fare Details In Hindi: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे नई-नई जगहों पर घूमना-फिरना, वहां के खाने का स्वाद लेना और वहां से अच्छी यादें लेकर वापस लौटाना न पसंद हो? जैसे ही लोगों को अपने काम से समय मिलता है, वो कहीं न कहीं घूमने का प्लान तो करते ही हैं। कोई हिल स्टेशन जाता है, तो कोई धार्मिक जगहों पर आदि।



ऐसे में अगर आप भी घूमने-फिरने का शौक रखते हैं और इस महीने अपनों के साथ कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए कर्नाटक सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी मिलकर एक खास थीम-बेस्ड टूर पैकेज लेकर आए हैं। इसके तहत 5 अक्तूबर से एक टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी जो आपको घुमाएगी। तो चलिए बिना देरी के इस टूरिस्ट ट्रेन के बारे में और इस पैकेज के बारे में पूरी जानकारी जानते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Bharat Gaurav Tourist Train start date timing rout and fare check here all details
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : AdobeStock

क्या है ये टूरिस्ट ट्रेन?

5 अक्तूबर से टूरिस्ट ट्रेन

  • दरअसल, कर्नाटक सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी मिलकर एक खास थीम-बेस्ड टूर पैकेज “कर्नाटक भारत गौरव काशी दर्शन” लेकर आए हैं। इसके लिए 5 अक्तूबर 2025 से एक टूरिस्ट ट्रेन चलेगी।
Bharat Gaurav Tourist Train start date timing rout and fare check here all details
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : AdobeStock

इन जगहों पर घूम सकेंगे आप

  • कर्नाटक भारत गौरव काशी दर्शन थीम पर आधारित ये टूरिस्ट ट्रेन 5 अक्तूबर से चलेगी, जो श्रद्धालुओं को अयोध्या (श्रीराम जन्मभूमि मंदिर), गया (विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर), वाराणसी (काशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर और गंगा आरती),  और प्रयागराज (संगम पर पवित्र स्नान और हनुमान मंदिर के दर्शन) जैसे स्थलों पर लेकर जाएगी। आपकी ये यात्रा कुल 9 दिन और 8 रातों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Gaurav Tourist Train start date timing rout and fare check here all details
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : AdobeStock

कहां से ले सकेंगे ट्रेन और सुविधाएं क्या हैं?

  • ट्रेन से बेंगलुरु के यशवंतपुर स्टेशन से बनकर चलेगी और आप चाहें तो तुमकुरु, बीरूर, दावणगेरे, हावेरी, हुबली और बेलगाम से भी इस ट्रेन में चढ़ सकते हैं
  • ये ट्रेन पूरी थर्ड एसी क्लास होगी। वहीं आपको अलग से ठहरने के लिए नॉन एसी होटल रूम मिलेंगे जिसमें डबल या ट्रिपल शेयरिंग होगी और भोजन शाकाहारी होगी। जबकि, ट्रांसफर और साइटसीइंग नॉन-एसी बसों द्वारा होगी
विज्ञापन
Bharat Gaurav Tourist Train start date timing rout and fare check here all details
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का किराया कितना है? - फोटो : Adobe Stock

किराए की बात कर लेते हैं

  • आपको अगर इस टूरिस्ट ट्रेन से घूमने जाना है तो आपको ट्रेन से आना जाना और जो-जो चीजें इस पैकेज में हैं उनका कुल प्रति यात्री खर्चा वैसे तो 22 हजार 500 रुपये है, लेकिन कर्नाटक सरकार ने इसमें 7500 रुपये प्रति यात्री सब्सिडी दी है। ऐसे में आपको इस यात्रा के लिए कुल 15 हजार रुपये देने होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed