आईफोन का उपयोग दुनिया भर में किया जाता है। बीते कुछ सालों में इस कंपनी ने मार्केट में अपनी ब्रांड वैल्यू को काफी बढ़ा लिया है। आज के समय में हर कोई आईफोन लेने का सपना देखता है। भले ही इसकी कीमत बहुत अधिक है, फिर भी लोगों में आईफोन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है। आईफोन अपनी सिक्योरिटी और हाई क्वालिटी फीचर्स के लिए जाना जाता है। आम एंड्रॉयड फोन के मुकाबले आईफोन से पर्सनल डाटा लीक होने की बहुत कम संभावना होती है। यही कारण है कि ये लोगों की पहली पसंद है। भारत में आईफोन के बहुत सारे यूजर्स हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आईफोन में बेहद हाई क्वालिटी के पार्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं, जिसके चलते इसकी कीमत भी बहुत अधिक होती है। आज हम आपको आईफोन के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं,जो आपके यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना सकता है। साथ ही आपका काम भी कम समय में हो जाएगा।
{"_id":"621e0c0f0f11701f10507cec","slug":"best-iphone-shortcuts-do-you-work-easily-you-can-use-shortcuts-on-your-iphone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Iphone Tips and Tricks: बड़े कमाल के हैं आईफोन के ये शॉर्टकट्स, आपके काम को बना देंगे आसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Iphone Tips and Tricks: बड़े कमाल के हैं आईफोन के ये शॉर्टकट्स, आपके काम को बना देंगे आसान
Wed, 02 Mar 2022 11:47 AM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
बहुत काम के हैं आईफोन के ये शॉर्टकट्स
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत काम के हैं आईफोन के ये शॉर्टकट्स
- फोटो : istock
- आईफोन के पीछे दिए हुए लोगो में भी कई कमाल के फीचर्स होते हैं। ये लोगो की सीक्रेट टैप सर्विस देता है। इसे बैक टैप फीचर भी कहा जाता है, जिससे आप एप्स अनलॉक करने, सिरी को कमांड देने, फोटो खींचने जैसी कई काम कर सकते हैं। वहीं इसके डबल टैप और ट्रिपल टैप फीचर से आप और भी कई काम कर सकते हैं। आप एक साथ दो-तीन काम भी कर सकते हैं।
बहुत काम के हैं आईफोन के ये शॉर्टकट्स
- फोटो : istock
- अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी टाइपिंग करना चाहते हैं, तो अपने आईफोन में आपको टाइप करते वक्त स्पेस बार को कुछ देर प्रेस करे रहें और कर्सर को टेक्स्ट के मेन पार्ट के पर चारों ओर तेजी से ड्रेग करें। ऐसा करने पर तेज से और सही एडिटिंग के लिए आपका पूरा कीबोर्ड वर्चुअल ट्रैकपैड में बदल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत काम के हैं आईफोन के ये शॉर्टकट्स
- फोटो : istock
- इसके साथ ही एक और कमाल के फीचर की बात करें तो आईफोन के नोट्स एप में आप लिखने के साथ-साथ डॉक्यूमेंट्स को स्कैन भी कर सकते हैं। खास बात तो ये है कि नोट्स एप पर डॉक्यूमेंट को स्कैन करके आप एडिट भी कर सकते हैं। साथ ही आप इसे इमेज या पीडीएफ फॉर्म में भी सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
बहुत काम के हैं आईफोन के ये शॉर्टकट्स
- फोटो : iStock
- इसके अलावा अगर आप आईफोन के मैसेज एप पर ऐसे लोगों के चैट करते हैं, जिनसे आप ज्यादा बात करते हैं या जो आपके लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसे कॉन्टेक्ट्स को आप पिन करके भी रख सकते हैं।