फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: कम समय में बचत करके बनना चाहते हैं मालामाल, तो इन चार चीजों में कर सकते हैं निवेश

Tue, 07 May 2024 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 May 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Best Investment Tips: Good returns can be earned by investing in these four areas
किन चीजों में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Tips For Best Investment: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि ज्यादातर लोग अपने आज से ज्यादा कल को सुरक्षित करने के लिए प्रयास करते हैं। इसमें कुछ गलत भी नहीं है। आप इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं कि आप जितनी तेजी से आज काम करके पैसे कमा रहे हैं, उतना बढ़ती उम्र के साथ आगे चलकर शायद न हो पाए। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपने आने वाले कल को सुरक्षित करने के लिए निवेश किया जाए, लेकिन कई लोग ये समझ या जान ही नहीं पाते हैं कि उन्हें निवेश करना कहां है? अगर आप भी इसी उलझन से जूझ रहे हैं, तो आप यहां कुछ ऐसी जगहों के बारे में जान सकते हैं। जहां आप निवेश करके सुरक्षित तौर पर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं इस बारे में...

Best Investment Tips: Good returns can be earned by investing in these four areas
किन चीजों में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है? - फोटो : istock

इन जगहों पर किया जा सकता है निवेश:-

पहली जगह

  • आप चाहते हैं कि आपको सुरक्षित रिटर्न प्राप्त हो, तो ऐसे में आपके लिए एलआईसी सही जगह हो सकती है। इसमें कई तरह की पॉलिसी चलती हैं, जिनमें आप निवेश करके अपने और अपने बच्चों के आने वाले भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
Best Investment Tips: Good returns can be earned by investing in these four areas
किन चीजों में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है? - फोटो : istock

दूसरी जगह

  • अगर आप चाहते हैं कि आप अपने पैसे को सही जगह पर लगाकर सुरक्षित तरीके से बेहतर रिटर्न प्राप्त करें, तो आप ऐसे में पोस्ट ऑफिस की तरफ देख सकते हैं। यहां कई तरह की स्कीम चलती रहती हैं, जहां पैसा लगाकर आप एक अच्छा अमाउंट बिना किसी दिक्कत के प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Investment Tips: Good returns can be earned by investing in these four areas
किन चीजों में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है? - फोटो : istock

तीसरी जगह

  • जब हम बुढ़ापे में जाते हैं, तो ऐसे समय में हमें एक अमाउंट बिना किसी काम को करे मिलता रहे तो ये सही हो सकता है। इसके लिए आप अभी से अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं। जहां आपको 60 साल के बाद हर महीने पांच हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है।
विज्ञापन
Best Investment Tips: Good returns can be earned by investing in these four areas
किन चीजों में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है? - फोटो : istock

चौथी जगह

  • आप अगर किसी योजना या अन्य चीजों में निवेश नहीं करना चाहते, तो आप अपने पैसे की एफडी यानी फिक्स डिपॉजिट करवा सकते हैं। कई बैंक इस पर काफी अच्छा ब्याज देते हैं। आप इस विकल्प को चुनकर भी अपने आने वाले कल को सुरक्षित कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed