फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG Cars: सीएनजी कार खरीदने की बना रहे हैं योजना, ये कारें हैं बेस्ट विकल्प, कीमत 10 लाख रुपये से भी कम

Sat, 05 Mar 2022 02:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
Best CNG Cars under rupees 10 lacs know here
Best CNG cars under 10 lacs rupees - फोटो : Pixabay

अगर आप भी सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली भारत की बेस्ट सीएनजी कारों के बारे में बताने वाले हैं। सीएनजी की इन कारों को खरीदने पर आपकी अच्छी खासी बचत होगी। पेट्रोल और डीजल के दामों में जिस तेजी से वृद्धि हो रही है, उसे देखते हुए लोगों का झुकाव अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ हो रहा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते कुछ सालों में सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भारत में काफी बढ़ी है। सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन न केवल पर्यावरण के लिए बढ़िया होते हैं। वहीं इनको इस्तेमाल करने पर आपकी जेब पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको 10 लाख रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाली सीएनजी कारों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

Best CNG Cars under rupees 10 lacs know here
Best CNG cars under 10 lacs rupees - फोटो : Istock

मारुति सुजुकी वैगनआर

भारत में बड़े पैमाने पर लोग मारुति सुजुकी वैगनआर को खरीदते हैं। यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चल सकती है। इस कार में आपको एलएक्सआई और वीएक्सआई दो वेरिएंट मिलते हैं। अगर आप किसी सीएनजी कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये कार आपको 6.34 लाख से 6.82 लाख रुपये में मिल सकती है। इस कार में आपको आसानी से 34.05 किलोमीटर का माइलेज मिल जाएगा।

Best CNG Cars under rupees 10 lacs know here
Best CNG cars under 10 lacs rupees - फोटो : Pixabay

मारुति सुजुकी सेलेरियो

भारत में बड़े पैमाने पर इस कार की खरीदारी की जाती है। इस कार में आपको पेट्रोल और सीएनजी दोनों के विकल्प मिलते हैं। मारुति सुजुकी सेलेरियो वीएक्सआई आपको सीएनजी ऑप्शन में मिल जाएगी। ये कार एक किलोग्राम सीएनजी में आसानी से 35.6 किलोमीटर का माइलेज दे देगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 6.58 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best CNG Cars under rupees 10 lacs know here
Best CNG cars under 10 lacs rupees - फोटो : Istock

मारुति एस-प्रेसो सीएनजी

मारुति की एस-प्रेसो भी इस रेंज में एक बढ़िया विकल्प है। सीएनजी पर चलने वाली इस कार में एक लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये सीएनजी के साथ 59PS और 78 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति की ये कार आपको आसानी से सीएनजी पर 31.2 किमी का माइलेज दे देगी। इस कार के एलएक्सआई मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 5.24 से शुरू होती है।

विज्ञापन
Best CNG Cars under rupees 10 lacs know here
Best CNG cars under 10 lacs rupees - फोटो : Pixabay

हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस सीएनजी

हुंडई की इस कार की बिक्री भारत में खूब होती है। पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ इस कार में आपको सीएनजी का विकल्प भी मिलता है। ये कार मैग्ना और स्पोर्ट्ज दो ट्रिम ऑप्शनों में आती है। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 7.07 लाख और 7.60 लाख रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed