फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shadi Anudan Yojana: बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये देती है सरकार, घर बैठे उठा सकते हैं इसका लाभ, जानिए कैसे

Tue, 01 Feb 2022 05:09 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 01 Feb 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Shadi Anudan Yojana how to apply for Shadi Anudan Yojana what is eligibility and document
बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये देती है सरकार - फोटो : Pixabay

देश की बेटियों को शिक्षा देने, सशक्त बनाने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखने की कोशिश की जाती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है शादी अनुदान योजना। बेटियों की शादी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली ये एक खास योजना है। इस योजना के द्वारा सरकार आपकी बेटी की शादी में 51 हजार रुपये मदद के रूप में देती है। ऐसे में अगर आपकी भी बिटिया की शादी की उम्र हो गई है और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो एक बार इसके बारे में अच्छे से जरूर जान लीजिए। ताकि आपको भी आसानी से इसका फायदा मिल सके। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन लोग शादी अनुदान योजना का लाभ उठा सकते हैं और इसके लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है... 

Shadi Anudan Yojana how to apply for Shadi Anudan Yojana what is eligibility and document
बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये देती है सरकार - फोटो : iStock
ये लोग कर सकते हैं शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन
  • शादी अनुदान योजना में आवेदन करने के लिए लड़की की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए और जिस लड़के से शादी हो रही है उसकी 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही शादी अनुदान योजना का लाभ किसी भी जाति के लोग लें सकते हैं। 
Shadi Anudan Yojana how to apply for Shadi Anudan Yojana what is eligibility and document
बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये देती है सरकार - फोटो : pixabay
शादी अनुदान योजना के लिए जरूरी शर्तें 
  • सबसे जरूरी बात ये है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास उत्तर प्रदेश का स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा जिन परिवारों की सालाना आय ग्रामीण क्षेत्र में 46,800 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,400 से कम है वो लोग ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shadi Anudan Yojana how to apply for Shadi Anudan Yojana what is eligibility and document
बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये देती है सरकार - फोटो : PIXABAY
शादी अनुदान योजना के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत 
  • इसके लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। सारी जरूरी कार्यवाही को पूरा करने के बाद पैसे सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Shadi Anudan Yojana how to apply for Shadi Anudan Yojana what is eligibility and document
बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये देती है सरकार - फोटो : iStock
कैसे करें आवेदन 
  • शादी अनुदान योजना के तहत आवेदन करने के लिए आप यूपी सरकार की वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट आपको जमा करने होंगे। इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed