फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा से जुड़ने के बाद आपको क्या लाभ मिलते हैं? यहां जानें सबकुछ

Fri, 30 May 2025 06:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 May 2025 06:24 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Main Kya Labh Milte Hain: अगर आप पीएम विश्वक्रमा कौशल सम्मान से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।

विज्ञापन
benefits list of PM Vishwakarma Yojana ke kya fayade hain
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें आर्थिक लाभ देने के अलावा भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।

भारत सरकार द्वारा सितंबर 2023 में इस योजना को शुरू किया गया और इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जो इस योजना से जुड़ने वाले लोगों को दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

benefits list of PM Vishwakarma Yojana ke kya fayade hain
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र है?

  • अगर आप सुनार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप धोबी और दर्जी हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
benefits list of PM Vishwakarma Yojana ke kya fayade hain
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो लोग मालाकार हैं।
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits list of PM Vishwakarma Yojana ke kya fayade hain
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं इस योजना से?

  • अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • पात्र पाए जाने के बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं और इन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
benefits list of PM Vishwakarma Yojana ke kya fayade hain
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, आप टूलकिट खरीद सकते हैं
  • आपको लोन की भी सुविधा मिलती है जिसमें आपको सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है। इसके बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed