February Bank Holiday Full List in Hindi: आज के इस दौर में लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। जैसे, किसी का सैलरी अकाउंट होता है, तो किसी का बचत खाता, किसी का जॉइंट खाता और कई लोगों के करंट अकाउंट भी होते हैं। ऐसे में लोगों को कई बार किसी न किसी काम से अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है। इसलिए अगर आप भी फरवरी महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये जान लें कि बैंक कब बंद रह सकते हैं और कब खुले रहेंगे।
{"_id":"67948eeeed53a0014405bd6d","slug":"bank-holidays-in-february-2025-check-full-list-of-public-and-regional-holidays-important-dates-to-note-2025-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays February 2025: आ गई बैंकों की फरवरी माह की छुट्टियां, यहां जानें आपके शहर में कब रहेंगे बैंक बंद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holidays February 2025: आ गई बैंकों की फरवरी माह की छुट्टियां, यहां जानें आपके शहर में कब रहेंगे बैंक बंद
Sat, 25 Jan 2025 12:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:43 PM IST
सार
Bank Holidays February 2025: भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टी निर्धारित की जाती है। जैसे, आप यहां फरवरी माह की छुट्टियो के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
फरवरी में बैंक हॉलिडे।
- फोटो : Amar Ujala
फरवरी में बैंक हॉलिडे।
- फोटो : Adobe Stock
यहां देखें किस दिन बैंक रहेंगे बंद:-
2, 3, 8, 9 और 11 फरवरी
- 2 फरवरी को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 3 फरवरी को सरस्वती पूजा की वजह से अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 8 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा। वहीं, 9 फरवरी को बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी। साथ ही 11 फरवरी को थाई पूसाम है जिसकी वजह से चेन्नई के बैंकों की छुट्टी रहेगी
फरवरी में बैंक हॉलिडे।
- फोटो : Adobe Stock
12, 15 और 16 फरवरी
- 12 फरवरी को श्री रविदास जयंती होने के कारण शिमला के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 15 फरवरी को लुई-नगाई-नी है जिस वजह से इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- दूसरी तरफ 16 फरवरी को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है जिसकी वजह से देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में बैंक हॉलिडे।
- फोटो : Adobe Stock
19 और 20 फरवरी
- 19 फरवरी के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है और इस वजह से मुंबई, बेलापुर और नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 20 फरवरी गुरुवार को स्टेट हुड डे/स्टेट डे होने की वजह से आईजॉल और ईटानगर के बैंको में काम नहीं होगा और बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
फरवरी में बैंक हॉलिडे।
- फोटो : Adobe Stock
22, 23 और 26 फरवरी
- 22 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार है जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे और 23 फरवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी। इसलिए इन दोनों दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 26 फरवरी के दिन महा शिवरात्रि है जिसके कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसमें आइजॉल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, बेंगलुरू, बेलापुर, देहरादून, शिमला, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुअनंतपुरम, भोपाल और अहमदाबाद शामिल है।