फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: जब भी करवाएं बैंक खाता बंद तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है नुकसान

Mon, 25 Nov 2024 08:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Nov 2024 08:57 AM IST
सार

लगभग हर कोई बैंक खाता खुलवाता है और इसमें अपनी जमा पूंजी रखता है, लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं या कई कारणों से लोग अपने बैंक खाते को बंद करवा देते हैं। इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Bank Account Closing Tips: keep these things in your mind before closing your bank account
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Bank Account Closing Tips: जाहिर है कि आपका बैंक खाता तो जरूर होगा, फिर चाहे सैलरी अकाउंट ही क्यों न हो? आज के समय में तो लोग एक से ज्यादा बैंक खाते रखते हैं। जहां एक खाते से वो अपने रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक खाते में वे बचत करते हैं। जब आप खाता खुलावते हैं तो आपको एटीएम कार्ड से लेकर इंटरनेट बैंकिंग जैसी कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन कई बार लोग किन्हीं कारणों की वजह से अपने बैंक खाते को बंद करवा देते हैं। अगर आप भी अपने किसी बैंक खाते को बंद करवाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना आपका नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए...

Bank Account Closing Tips: keep these things in your mind before closing your bank account
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का रखें ध्यान:-

  • अगर आपके पास भी बैंक खाता है और आप इस खाते को बंद करवा रहे हैं, तो जान लें कि एक साल के अंदर बैंक खाते को बंद करवाने से बचें। अगर आप एक साल के अंदर किसी बैंक खाते को बंद करवाते हैं तो आपको क्लोजिंग चार्ज देना पड़ता है। इसलिए एक साल बाद ही किसी बैंक खाते को बंद करवाना चाहिए जिससे कोई चार्ज भी नहीं लगता।
Bank Account Closing Tips: keep these things in your mind before closing your bank account
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • किसी कारण अगर आपको अपने खाते को जल्दी बंद करवाना पड़ रहा है तो इसके लिए कुछ दिन तय हैं। आप अपने बैंक खाते को 14 दिनों के भीतर बंद करवा सकते हैं और ऐसा करने पर आपको कोई क्लोजिंग चार्ज भी नहीं देना होता है। बैंक अपने ग्राहकों को 14 दिनों का समय देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Account Closing Tips: keep these things in your mind before closing your bank account
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप अपने किसी बैंक खाते को बंद करवा रहे हैं तो जाहिर है कि आपके उस बैंक खाते में पैसे भी जमा होंगे। ऐसे में अगर आपके बैंक खाते में पैसे हैं तो आपको 20 हजार रुपये तक ही नकद दिए जाते हैं। इसे ऐसे समझें कि अगर आपके बैंक खाते में 20 हजार रुपये तक जमा है, तो आपको नकद मिल सकता है।
विज्ञापन
Bank Account Closing Tips: keep these things in your mind before closing your bank account
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • अब अगर आप सोच रहे हैं कि आपके खाते में अगर 20 हजार रुपये से ज्यादा पैसे जमा हैं, तो आपको बाकी पैसे कैसे मिलेंगे? तो जान लें कि इसके लिए भी व्यवस्था है। इसमें होता ये है कि आपको बैंक में अपने किसी दूसरे बैंक खाते की जानकारी देनी होती है और बैंक आपके उस खाते में वो पैसा ट्रांसफर कर देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed