अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज दस हजार रुपये निवेश करके 82.46 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में बेनिफिट भी मिलता है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। ऐसे में निवेश के लिहाज से यह स्कीम आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Govt Scheme: इस सरकारी स्कीम में दस हजार रुपये करें निवेश, कुछ सालों में आपको मिल सकते हैं 82.46 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:23 PM IST
सार
आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज दस हजार रुपये निवेश करके 82.46 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन