फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे कर सकते हैं चेक

Thu, 03 Nov 2022 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Nov 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
Ayushman yojana how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

Ayushman Card Eligibility: केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। इनमें पेंशन, रोजगार, शिक्षा, राशन, आवास आदि कई योजनाएं शामिल हैं। वहीं, इन योजनाओं का लाभ दूर-दराज ग्रामीण इलाकों तक लोगों को लाभ पहुंचाया जाता है। ऐसी है एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना'। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर ये लोग सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका ये कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman yojana how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे जानें आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी 5 लाख के मुफ्त इलाज वाली इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आपको पात्रता चेक करनी है। ऐसे में पहले आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाएं और यहां पर 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
Ayushman yojana how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। अब आप देखेंगे कि आपके सामने दो विकल्प आ रहे होंगे, जिसमें से पहले वाले में आप अपना राज्य चुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman yojana how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर दूसरे विकल्प में आपको अपने मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर से सर्च करना है। इसके बाद आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
Ayushman yojana how to check eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

इस तरीके से कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • पात्र लोगों को आयु्ष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है। यहां आपको संबंधित अधिकारी को अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed