फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिक करा सकेंगे 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम

Tue, 29 Apr 2025 01:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 01:43 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राजधानी में आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत कर दी है। इस स्कीम के अंतर्गत राजधानी में 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक अपना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

विज्ञापन
Ayushman vaya vandana yojana started in delhi know all details about hereAyushman vaya vandana yojana started
Ayushman vaya vandana yojana - फोटो : Freepik

देश में केंद्र और राज्य सरकारें वरिष्ठ नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई शानदार स्कीम का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राजधानी में आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत कर दी है। इस स्कीम के अंतर्गत राजधानी में 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक अपना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। आयुष्मान वय वंदना एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। खास बात यह है कि यह इंश्योरेंस कवर कैशलेस है। इस योजना को दिल्ली सरकार द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत आने वाले खर्च को केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर उठाएगी। 

Ayushman vaya vandana yojana started in delhi know all details about hereAyushman vaya vandana yojana started
Ayushman vaya vandana yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक ले सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक किसी भी सामाजिक या आर्थिक वर्ग से संबंधित हों सभी को इस स्कीम का लाभ दिया जाएगा। 

Ayushman vaya vandana yojana started in delhi know all details about hereAyushman vaya vandana yojana started
Ayushman vaya vandana yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ उन्हीं वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा जो दिल्ली के मूल निवासी हैं। स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। 

PM Kisan Yojana: क्या जून महीने में आ सकती है 20वीं किस्त? दूसरों की जमीन पर खेती कर रहा किसान भी ले सकता लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman vaya vandana yojana started in delhi know all details about hereAyushman vaya vandana yojana started
Ayushman vaya vandana yojana - फोटो : Freepik

वर्तमान समय में दिल्ली में 100 अस्पताल इस योजना के साथ जुड़े हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर आपको आयुष्मान भारत योजना पीएमजेएवाई के तहत और 5 लाख रुपये रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा कवर दिल्ली सरकार द्वारा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Ayushman vaya vandana yojana started in delhi know all details about hereAyushman vaya vandana yojana started
Ayushman vaya vandana yojana - फोटो : Freepik

इस योजना का लाभ लेने के लिए आप आसानी से स्कीम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको beneficiary.nha.gov.in पर विजिट करके आवेदन करना है। इसके अलावा प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड करके भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed