फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ही जान लेंगे ये बातें, तो पांच लाख रुपये का लाभ लेने में नहीं होगी दिक्कत

Tue, 07 Feb 2023 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Feb 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Yojana: what is benefits and who is eligible of ayushman card yojana see full details
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे और पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

Ayushman Card Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, हर साल ही सरकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। बस इसलिए ताकि शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों तक में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच पाए। पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, आवास, राशन और बीमा जैसी कई तरह की योजनाएं इनमें शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसमें पात्र लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में दी जाती है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले इस योजना के बारे में हर एक चीज जान लीजिए, ताकि आपको आवेदन के समय दिक्कत न हो। तो चलिए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Yojana: what is benefits and who is eligible of ayushman card yojana see full details
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे और पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock

योजना और लाभ

  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब केंद्र के साथ कुछ राज्य सरकारें भी इसमें जुड़ गई हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
Ayushman Card Yojana: what is benefits and who is eligible of ayushman card yojana see full details
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे और पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

कौन जुड़ सकता है योजना से, ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Yojana: what is benefits and who is eligible of ayushman card yojana see full details
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे और पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब स्क्रीन पर नजर आ रहे 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करें और आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें पहले में आपको अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
Ayushman Card Yojana: what is benefits and who is eligible of ayushman card yojana see full details
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे और पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • दूसरे में आपको अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर भरना है और फिर सर्च करना है
  • इसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed