Ayushman Card Eligibility: शहर हो या फिर ग्रामीण इलाके, दोनों ही जगहों पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बस अंतर ये है कि इनमें से कुछ राज्य सरकारें चलाती हैं, तो कुछ योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार करती है। इनमें पेंशन, बीमा, राशन, आवास, रोजगार, बेरोजगारी भत्ते आदि योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसे ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें। तो चलिए जानते हैं पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63eddca468c6999831075aa7","slug":"ayushman-card-yojana-how-to-check-your-eligibility-online-2023-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: जानें इलाज के लिए सरकार किसे दे रही है पांच लाख रुपये, आवेदन से पहले ऐसे कर सकते हैं पात्रता की जांच","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
ABY: जानें इलाज के लिए सरकार किसे दे रही है पांच लाख रुपये, आवेदन से पहले ऐसे कर सकते हैं पात्रता की जांच
Thu, 16 Feb 2023 01:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:07 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड योजना के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड योजना के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-
स्टेप 1
- सरकार की इस योजना से जुड़कर अगर आप भी लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
आयुष्मान कार्ड योजना के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर अपना मोबाइल नंबर भरने के लिए कॉलम होगा
- यहां अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें
- साथ ही स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड योजना के क्या फायदे हैं?
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- अब आपको 'गेट ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपके दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को यहां भर दें
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड योजना के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको पहले अपना प्रांत और फिर जिला चुनना है
- अब अपना नाम, पिता का नाम आदि जानकारियां यहां भर लें
- जैसे ही ये पूरी प्रक्रिया हो जाएगी, तो आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा और आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।