{"_id":"68a5bc98bdfb8c14980b74fe","slug":"ayushman-card-where-to-complain-if-hospitals-deny-free-treatment-2025-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी अस्पताल न करें मुफ्त इलाज, तो यहां करें शिकायत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी अस्पताल न करें मुफ्त इलाज, तो यहां करें शिकायत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 20 Aug 2025 05:47 PM IST
सार
Ayushman Card Ka Ilaaj Kaha Hota Hai: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन अगर कोई अस्पताल इलाज करने से मना करता है तो आप उसका शिकायत कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ayushman Card Complaint Number: आज के समय में किसी बीमारी का इलाज करवाने पर काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। डॉक्टर की फीस से लेकर दवाइयों का खर्च और अगर अस्पताल में भर्ती होना पड़े तो ये खर्च कब लाखों में चला जाता है, पता ही नहीं चलता। इसलिए कई लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेना सही समझते हैं। इसमें हर महीने या सालाना प्रीमियम जरूर जाता है, लेकिन जरूरत के समय यही इंश्योरेंस आपके काफी पैसे बचाने में भी मदद करता है। वहीं, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं जो हेल्थ इंश्योरेंस नहीं ले सकते या जो लोग अपना इलाज करवाने तक में सक्षम नहीं हैं आदि।
ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाती है। इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन अगर कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी आपको इलाज के लिए मना करता है तो आप ऐसे अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये शिकायत कहां और कैसे करनी होती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इस कार्ड में आपको 5 लाख रुपये की सालाना लिमिट मिलती है जिससे आप एक वित्तीय वर्ष में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद मुफ्त इलाज का लाभ लिया जा सकता है, लेकिन ये इलाज सभी अस्पतालों में नहीं बल्कि उन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में होता है। जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत होते हैं
अगर आपको ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, तो आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search के जरिए ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो अस्पताल योजना में पंजीकृत हैं। पर अगर कोई रजिस्टर्ड अस्पताल आयुष्मान कार्ड होने के बाद आपका मुफ्त इलाज करने से मना करता है, तो आप ऐसे अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के राष्ट्रीय स्तर के टोल फ्री नंबर 14555 पर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिसके बाद अस्पताल पर कठोर कार्रवाई हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।