फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्जी CBI या पुलिस की कॉल से न डरें! जानिए 'डिजिटल अरेस्ट' के समय तुरंत कहां और कैसे करें शिकायत

Mon, 28 Sep 2026 05:18 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 28 Sep 2026 05:18 PM IST
सार

Digital Arrest Scam Prevention: अक्सर ऐसी खबरें आती हैं जिसमें जालसाज डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों को डराकर बहुत पैसे ठग देते हैं। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि ऐसी स्थिति में आप कहां और कैसे शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Beware of Digital Arrest Scam: How and Where to Report Fake CBI or Police Calls
डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड - फोटो : AI

Fake CBI Police Call Complaint: आज समय में हर घंटे देश में 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर आम लोगों से लाखों रुपये ठगने के कई मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी फर्जी पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को वीडियो कॉल करते हैं और गैर-कानूनी काम का झूठा डर दिखाकर पैसे वसूलते हैं। 



ऐसा फर्जी कॉल आने पर सबसे पहले बिना डरे कॉल तुरंत काट दें। याद रखें कि भारतीय कानून में वीडियो कॉल या फोन पर किसी को गिरफ्तार करने का कोई नियम नहीं है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Beware of Digital Arrest Scam: How and Where to Report Fake CBI or Police Calls
डिजिटल अरेस्ट की घबराहट में तुरंत उठाएं ये कदम - फोटो : Freepik

डिजिटल अरेस्ट की घबराहट में तुरंत उठाएं ये कदम

  • फर्जी कॉल आते ही घबराने के बजाय बिना कोई बहस किए कॉल डिस्कनेक्ट कर दें।
  • स्कैमर्स से किसी भी तरह का संपर्क न रखें और न ही कोई निजी या वित्तीय जानकारी साझा करें।
  • कानून प्रवर्तन एजेंसियां कभी भी फोन पर पैसे ट्रांसफर करने की मांग नहीं करती हैं।
Beware of Digital Arrest Scam: How and Where to Report Fake CBI or Police Calls
बैंक और सबूतों को सुरक्षित रखना है जरूरी - फोटो : FREEPIK

बैंक और सबूतों को सुरक्षित रखना है जरूरी

  • अगर आपने डर के मारे कोई वित्तीय जानकारी दे दी है या पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें। बैंक से खाता ब्लॉक कराएं।
  • इसके अलावा फर्जी कॉल के नंबर, स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांजैक्शन की रसीद संभालकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beware of Digital Arrest Scam: How and Where to Report Fake CBI or Police Calls
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन पोर्टल पर कैसे दर्ज कराएं शिकायत?

  • घटना के तुरंत बाद बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
  • इसके अलावा सरकार के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर जाकर 'Register a Complaint' ऑप्शन से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते आपके पैसे फ्रीज किए जा सकें।
विज्ञापन
Beware of Digital Arrest Scam: How and Where to Report Fake CBI or Police Calls
संदेहास्पद नंबरों को 'चक्षु' पोर्टल पर करें रिपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
संदेहास्पद नंबरों को 'चक्षु' पोर्टल पर करें रिपोर्ट
  • संचार साथी एप या वेबसाइट पर उपलब्ध 'चक्षु' पोर्टल के माध्यम से आप फर्जी कॉल्स और मैसेजेस की रिपोर्ट सीधे दूरसंचार विभाग को दे सकते हैं।
  • आपकी शिकायत सही पाए जाने पर सरकार उन साइबर अपराधियों के सिम कार्ड और मोबाइल फोन को पूरे देश में तुरंत ब्लॉक कर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed