फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपने बनवा लिया है आयुष्मान कार्ड? यहां जानें क्या है तरीका

Tue, 21 Jan 2025 02:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Jan 2025 02:25 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके तहत कार्ड धारक मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card registration process ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Eligibility: राज्य सरकारों की और केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसमें कई अलग-अलग तरह की योजनाएं हैं जिनसे जुड़कर आप भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, अगर आप मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ सकते हैं।



इस योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आपने भी अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इस कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card registration process ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

इन 2 तरीकों से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

ऑनलाइन तरीका ये है

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है। आप यहां पर जाकर आवेदन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
Ayushman Card registration process ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ये है ऑफलाइन तरीका

स्टेप नंबर 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और आपको यहां पर बताना है कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
  • इसके बाद अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card registration process ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • पात्रता चेक होने के बाद संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई करता है
  • इसके बाद जांच में जब सबकुछ सही पाया जाता है तो फिर आपका आवेदन किया जाता है
  •  फिर थोड़ी देर में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है और कुछ समय बाद आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Card registration process ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : freepik.com

5 लाख रुपये तक का कवर

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर दिया जाता है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed