फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और क्या मिलता है लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें

Sat, 03 May 2025 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 May 2025 09:49 AM IST
सार

Ayushman Card Kaise Banayein: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना होता है। जहां जाकर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman card registration process and benefits in hindi
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe stock photos

Ayushman Card Benefits: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जरूरतमंद और गरीब वर्ग को दिया जाता है। कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए लोगों को लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आयुष्मान कार्ड कैसे और क्यों बनते हैं? आखिर इस आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड के बारे में...

Ayushman card registration process and benefits in hindi
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • फिर यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • अधिकारी को बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
Ayushman card registration process and benefits in hindi
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • पात्रता में अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो फिर आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
  • इसके बाद इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman card registration process and benefits in hindi
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इस कार्ड के बनने के बाद कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये का कवर दिया जाता है यानी कार्डधारक साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
Ayushman card registration process and benefits in hindi
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Freepik.com
  • ये इलाज बिल्कुल मुफ्त होता है क्योंकि इसका खर्च सरकार उठाती है। इस योजना में कई तरह की बीमारियां कवर हैं जिनका आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज सूचीबद्ध अस्पताल (वे अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) में करवाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed