फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: अगर आपके पास भी है ये कार्ड, तो मुफ्त में हो सकता है इलाज, जानें पूरा प्रोसेस

Thu, 04 May 2023 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 May 2023 12:55 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Know How To Get Free Treatment With This Card Check Complete Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : istock

Ayushman Card Claim Process: सरकार जितनी भी योजना चलाती हैं उनका लाभ सीधे तौर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास भी करती है। हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें घर बनाने के लिए मदद, राशन कार्ड योजना, बीमा योजना और आर्थिक मदद देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इनके अलावा लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। वहीं, अगर आप पहले से आयुष्मान कार्डधारक हैं, तो आप अपने इस कार्ड के जरिए मुफ्त में इलाज यानी अस्पताल में भर्ती होने पर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Know How To Get Free Treatment With This Card Check Complete Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Istock

आयुष्मान कार्डधारक ऐसे उठा सकते हैं मुफ्त इलाज का लाभ:-

स्टेप 1

  • अगर आपके पास पहले से आयुष्मान कार्ड है, तो आप इस कार्ड के जरिए अस्पताल में भर्ती होने पर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है, जहां आप इलाज करवाना चाहते हैं
Ayushman Card Know How To Get Free Treatment With This Card Check Complete Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब जब आप अस्पताल गए हैं, तो फिर वहां पता करें कि क्या ये अस्पताल आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड है या नहीं
  • अगर ये अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको उस अस्पताल में जाना है जो आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Know How To Get Free Treatment With This Card Check Complete Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड अस्पताल में बने हुए आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • डेस्क पर जाकर आपको वहां मौजूद अधिकारी को अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना है
  • साथ ही उन्हें बताएं कि आप इस कार्ड के जरिए इलाज करवाना चाहते हैं
विज्ञापन
Ayushman Card Know How To Get Free Treatment With This Card Check Complete Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Istock

स्टेप 4

  • इसके बाद संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेजों और आपकी पात्रता की जांच करेगा
  • सबकुछ सही पाए जाने पर आप उस अस्पताल में अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं
  • यहां ये जान लीजिए कि कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed