फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: तो ऐसे भी बन सकता है आयुष्मान कार्ड? बहुत ही कम लोग जानते हैं ये सरल तरीका

Thu, 26 Feb 2026 03:04 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 26 Feb 2026 03:04 PM IST
सार

  Ayushman Card Application Online Full Process: अगर आपका आयुष्मान कार्ड भी अभी तक नहीं बना है तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। हम यहां आपको घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनाने का सरल तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
ayushman card kaise banaye online registration process step by step full guide in hindi
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं? - फोटो : Amar Ujala

How To Apply For Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है। ये कार्ड गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है। अब कार्ड बनवाना पहले की तुलना में कहीं आसान हो गया है क्योंकि आप इसे घर बैठे ऑनलाइन ही बना सकते हैं।



दरअसल, डिजिटल इंडिया पहल के तहत इस प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि आपको घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

ऑनलाइन माध्यम से कार्ड बनवाने के लिए आपको केवल आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कुछ व्यक्तिगत जानकारियां चाहिए। इस लेख में हम आपको चरणबद्ध तरीके से बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करें, उसे वेरिफाई करें और डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर लें।

ayushman card kaise banaye online registration process step by step full guide in hindi
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड बनवाने की नई आसान प्रक्रिया

यदि आपके पास राशन कार्ड है तो आप घर बैठे सिर्फ 24 घंटे में अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले https://beneficiary.nha.gov.in  वेबसाइट पर जाएं।
ayushman card kaise banaye online registration process step by step full guide in hindi
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं? - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद लॉगिन सेक्शन में Beneficiary विकल्प चुनें। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद स्कीम में PMJAY विकल्प चुनें। उसके बाद अपना राज्य और जिला चुनें। सर्च बार में अपना आधार नंबर डालें और नाम खोजें। लिस्ट में अपना नाम मिलने पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू करें। जरूरी जानकारी जैसे पिन कोड और OTP डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ayushman card kaise banaye online registration process step by step full guide in hindi
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं? - फोटो : Amar Ujala
आवेदन सबमिट करने के 24 घंटे बाद दोबारा लॉगिन करके कार्ड की स्थिति जांच सकते हैं। सफल होने पर डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट कर अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से अब लोग बिना किसी केंद्र पर जाकर आसानी से घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

 
विज्ञापन
ayushman card kaise banaye online registration process step by step full guide in hindi
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं? - फोटो : Amar Ujala
आधार घर बैठे बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें
 
  • ऑनलाइन आवेदन करते समय ब्राउजर अपडेटेड होना चाहिए।
  •  आधार से लिंक मोबाइल और नेटवर्क सक्रिय होना चाहिए।
  • कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसे सुरक्षित जगह पर रखें और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर - ये लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आयुष्मान कार्ड से जुड़ी नियम, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर केंद्र सरकार, राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा बदली जा सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट [https://beneficiary.nha.gov.in] या संबंधित सरकारी पोर्टल पर जाकर ताजा जानकारी अवश्य जांच लें। इस लेख में दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों और उपलब्ध दिशानिर्देशों पर आधारित है। किसी भी तकनीकी समस्या, आवेदन अस्वीकृति या पात्रता से संबंधित विवाद के लिए संबंधित सरकारी विभाग या हेल्पलाइन से संपर्क करें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed